
1 अक्टूबर से नए समय के अनुसार चलेंगे ट्रेने..
हिसार। रेलवे की ओर से ट्रेनों के आने से लेकर जाने के समय में बदलाव किया गया है। एक अक्तूबर से ट्रेनें नए समयानुसार चलेंगी। ट्रेनों के चलने के समय में दो मिनट से एक घंटे तक का बदलाव किया गया है। वहीं, रेलवे की ओर से अनाउंसमेंट के माध्यम से भी यात्रियों को सूचना दी जाएगी। हालांकि अभी तक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के समय में बदलाव को लेकर कोई नोटिस नहीं चस्पाया है। हिसार से शाम 5 बजे चलने वाली हिसार-गोरखधाम एक्सप्रेस अब शाम 4.40 बजे रवाना होगी
नई समय सारिणी के अनुसार हिसार से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन संख्या- पहले का समय- नया समय
04084 हिसार-जींद सुबह 5 बजे सुबह 5.15 बजे
04090 हिसार-नई दिल्ली सुबह 5.15 बजे सुबह 5.10 बजे
04352 हिसार-दिल्ली सुबह 4.35 बजे सुबह 5 बजे
04571 भिवानी-धूरी शाम 6.10 बजे- शाम 6.15 बजे
04573 सिरसा-लुधियाना दोपहर 2.10 बजे- दोपहर 3.10 बजे
04743 हिसार-लुधियाना- सुबह 5.20 बजे- सुबह 5.05 बजे
04745 चूरू-लुधियाना- सुबह 8.40 बजे- सुबह 8.35 बजे
12240 हिसार-मुंबई सेंट्रल दूरंतो एक्सप्रेस सुबह 10 बजे- सुबह 10.10 बजे
12556 बठिंडा-गोरखपुर शाम 5 बजे शाम 4.40 बजे
14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली सुबह 8.20 बजे- सुबह 8.45 बजे
14030 मेरठ-श्रीगंगानगर शाम 4.15 बजे- शाम 4.05 बजे
14715 हिसार-जयपुर दोपहर 2.20 बजे- दोपहर 2.30 बजे
14729 रेवाड़ी-फाजिल्का सुबह 8.03 बजे- सुबह 7.57 बजे
14730 फाजिल्का-रेवाड़ी शाम 4.18 बजे- शाम 5.05 बजे
14732 बठिंडा-दिल्ली सुबह 8 बजे- सुबह 7.40 बजे
14733 बठिंडा-जयपुर रात 12.45 बजे- रात 12.40 बजे
14734 जयपुर-बठिंडा दोपहर 2.10 बजे- दोपहर 2.15 बजे
19272 हरिद्धार-बीकानेर दोपहर 3 बजे- दोपहर 3.05 बजे
19415 अहमदाबाद-श्री माता वैष्णो देवी कटरा दोपहर 1.55 बजे- दोपहर 1.40 बजे
19416 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अहमदाबाद अलसुबह 3.35 बजे- अलसुबह 3.30 बजे
19808 हिसार-कोटा शाम 5.35 बजे- शाम 5.55 बजे
19814 कोटा-हिसार शाम 5.35 बजे- शाम 5.55 बजे
