हिसार में दशहरा मेला के दौरान चोरों ने उठाया खूब फायदा महिला पार्षद अंबिका शर्मा के पति की स्कूटी के अलावा अन्य दो वाहन गवर्नमेंट कॉलेज मैदान के बाहर से दशहरा मेले के दौरान चोर चुरा कर ले गए
अग्रवाल कालोनी निवासी सुशील कुमार ने बताया उनकी पत्नी अंबिका शर्मा वार्ड नंबर 20 से पार्षद है वह परिवार के साथ मंगलवार शाम को दशहरा मेला देखने गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में गए वहां उन्होंने अपनी स्कूटी खड़ी कर दी रावण दहन के बाद वापस जाने लगा तो उनकी स्कूटी गायब मिली इसी प्रकार बड़ वाली ढाणी से अश्वनी कुमार की बाइक भी चोरी हुई उसने अपनी बाइक रामलीला गेट के सामने खड़ी की थी

इसके अलावा मेला देखने आए एक अन्य व्यक्ति की जेब पर भी हाथ साफ कर गए इसी तरह की अन्य घटना में मुल्तानी चौक पार्क में दशहरा मेले के दौरान व्यक्ति अपने परिवार के सहित मेला देखने पहुंचा वहां जब उसने अपने बच्चों को खाने पिलाने के लिए पैसे निकालने के लिए जेब में हाथ मारा तो उसे अपनी जेब कटी हुई मिली तथा ₹3000 उसकी जेब से किसी ने निकाल लिए
सभी ने अपनी शिकायत संबंधित पुलिस थाने में दर्ज कर दी है पुलिस जांच में जुट गई है तथा सीसीटीवी फुटेज खगाली जा रही है