निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि हमने राम मंदिर को तोड़ा दरअसल हुआ यू,हरियाणा के हिसार के महाबीर स्टेडियम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की जुबान फिसल गई। मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि हमने पूरी दुनिया के राम मंदिरों को तोड़ा, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 तोड़कर पूरे देश, विश्व में अपनी शक्ति को प्रमाणित किया है।
देखे पूरा वीडियो
https://fb.watch/ppYysboR-r/?mibextid=Nif5oz

मंत्रीजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि 1000 साल पहले भारत वर्ष के राजा पृथ्वीराज चौहान होते थे। उन्होंने मोहम्मद गौरी को 17 बार हराया, लेकिन 18वीं बार कुछ जयचंदों के कारण वे हार गए।इसके बाद भारत देश गुलाम हो गया। साल 1528 में बाबर भारत आया उसने भगवान राम, कृष्ण और शिव के मंदिरों को तोड़ा। भारत 1947 में आजाद हुआ। उस दौरान भी भारत सशक्त नहीं था लेकिन आज भारत सशक्त है। 500 साल पहले जो राम मंदिर तोड़ा गया था, अब 22 जनवरी को भगवान राम लला अयोध्या में अपने घर वापस जाएंगे।
