रविवार सुबह दहशत फैलाने के इरादे से प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर चलाई गई गोली,जवाहर नगर की गली नंबर 2 में रहने वाले राजेश अरोड़ा ने बताया कि हरिहर मंदिर वाली सड़क पर उसका प्रॉपर्टी डीलर का दफ्तर है। रविवार सुबह करीब 8 बजे सफाई करने वाली महिला ने फोन कर शीशा टूटा होने व दीवार पर छर्रे लगे होने की बात बताई।

पता चलने पर दफ्तर पहुंचा और फोन कर पुलिस को सूचना दी। प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है और न उसे किसी पर शक है। पीएलए पुलिस टीम ने गोली के टुकड़े कब्जे में लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि गोली चलाने वाला एक युवक पैदल आया और वह एक गोली शीशे में मारकर पैदल फरार हो गया। इसके अलावा उसी समय कुछ दूरी पर मौजूद एक बड़ी गाड़ी संदेह के दायरे में है।
जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय के अगले भाग के शीशे पर अज्ञात व्यक्ति रविवार सुबह 5.30 बजे गोली मारकर फरार हो गया। उस समय दफ्तर बंद था। गोली शीशे के आरपार हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात के खिलाफ दहशत फैलाने के इरादे से हवाई फायर करने और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया
