सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले हरिओम को गिरफ्तार का रिमांड पर भेजा,दिल्ली वन विभाग में गार्ड की नौकरी दिलवाने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी दिल्ली स्वरूप नगर वासी हरिओम को गिरफ्तार किया है। आदमपुर थाना पुलिस ने आरोपी हरिओम को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि गांव भोडिया बिश्नोईयान निवासी सतबीर सिंह ने दिल्ली वन विभाग में गार्ड के पद पर नौकरी दिलवाने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी करने की शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि 2021 में उसने दिल्ली वन विभाग में गार्ड की नौकरी के लिए अप्लाई किया था। आरोपी हरिओम ने शिकायतकर्ता के रिश्तेदार के जरिये उसे दिल्ली वन विभाग में गार्ड की नौकरी लगवाने की एवज में 8 लाख रुपये मांगे। एडवांस के तौर पर 2 लाख रुपये लिए।

इसके बाद अलग-अलग तारीख को कुल 8 लाख रुपये दे दिए। वन विभाग के परिणाम में नंबर नहीं आने पर आरोपी ने रेलवे, इनकम टैक्स और अन्य विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद 26 जून 2023 को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। उक्त मामले में आरोपी हरिओम को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।