रिश्तेदारी में शौक प्रकट करके लौट रहे थे

हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव तलवंडी राणा के पास बुधवार दोपहर को पंजाब रोडवेज की बस ने ऑटो को साइड से टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौके की पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट हुआ ऑटो जुगनान गांव का। इस हादसे में लगभग 10 लोग घायल हो गए। घायलों को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। ऑटो में सवार दो महिलाये 50 वर्षीय विमला तथा 62 वर्षीय कमला की मौत हो गई। ऑटो चालक सहित करीब 10 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रिश्तेदारी में शोक प्रकट करके लौट रहे थे | गांव तलवंडी व आसपास के लाेगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।