हिसार,सेक्टर 14 स्थित सर्वेश हेल्थ सिटी में विश्व कैंसर दिवस पर अवेयरनेस (क्लोज द केयर गैप)कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसमें डिप्टी कमिश्नर,आई ए एस,श्री उत्तम सिंह मुख्य अतिथि रहे.यह कार्यक्रम सर्वेश हेल्थ सिटी एवं अमेरिकन ऑंकोलॉजी इंस्टीट्यूट के तत्वाधान किया गया. इस मौके पर कैंसर से पीड़ित लोग जो अब सर्वेश हेल्थ सिटी व अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट से इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं उन लोगो ने अपने अनुभव सांझा किए,सबसे पहले सर्वेश हेल्थ सिटी के चेयरपर्सन डॉ उमेश कालरा व डॉ सरिता कालरा ने मुख्य अतिथि को पुष्प देकर स्वागत किया उसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ उमेश कालरा, डॉ राहुल यादव, डॉ मोहनलाल,डॉ त्रिविक्रमा राव,डॉ सुमित अग्रवाल,डॉ ज्योत्सना कामरा व डॉ सुजाता सिंगला अग्रवाल रहे

इस कार्यक्रम में बहुत सी सामाजिक संस्थाओं एवं एनजीओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई व उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया.
यह सभी समाज सेवी संस्थाएं कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंची
(रोटरी क्लब) से श्री जुनेजा,संजीव खुराना व उनकी टीम,(नारी नारायणी फाउंडेशन)से श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती उर्मिल त्रिखा व उनकी टीम,(यूथ वीरांगनाएं NGO) से वीणा ढींगरा व उनकी टीम,(सुपर वुमन NGO )से श्रीमती इंदु बजाज व उनकी टीम,(सूर्य उदय वेलफेयर सोसाइटी) से श्रीमती कमलेश वर्मा व उनकी टीम,(नारी वेलफेयर सोसाइटी) से श्रीमती गुंजन गोयल व उनकी टीम,(छुपी मुस्कान एनजीओ) से प्रेसिडेंट नीलम सिंगला व उनकी टीम,
(लावट एजुकेशन)से श्रीमती पूजा लावट व उनकी टीम
(संगिनी ग्रुप)से रेणुका जी व उनकी टीम,(अग्रवंशी महिला समिति) से श्रीमती गुंजन आर्य श्रीमती कुसुम जैन व उनकी टीम,(CA एसोसिएशन) से प्रेसिडेंट परमजीत सिंह व उनकी टीम,(सेक्टर 14 एसोसिएशन) के सभी पदाधिकारी गण,
(सेक्टर 33 एसोसिएशन) के सभी पदाधिकारी गण,
(अनाज मंडी एसोसिएशन) के सभी पदाधिकारी गण
डॉ कालरा ने कहा कि कैंसर, वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, जिसके कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। दुनिया में हर छठी मौत कैंसर के कारण होती है। यही वजह है कि इसे लेकर लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है।विश्व कैंसर दिवस पर सर्वेश हेल्थसिटी में हम अस्पताल के अंदर व बाहर कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक सप्ताह तक अलग अलग स्थानो पर मुफ़्त ओ पी डी व कैंप का आयोजन कर रहे है और रियायती दरों पर कैंसर से संबंधित जांच कर रहे है|

डॉ राहुल यादव ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में आधुनिकता और तकनीक विकास के चलते कैंसर अब लाइलाज बीमारी तो नहीं रही है,कैंसर कई प्रकार के हो सकते हैं, सभी उम्र के व्यक्तियों में इसका जोखिम देखा जा रहा है। लक्षणों की समय पर पहचान और इलाज प्राप्त करके कैंसर से मृत्यु के जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है।
डॉ राहुल ने बताया कि कैंसर विश्वभर में मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है। शरीर के किसी हिस्से में असामान्य कोशिकाओं की वृद्धि और इसका अनियंत्रित रूप से विभाजन कैंसर का कारक हो सकती है। लाइफस्टाइल में गड़बड़ी, रसायनों के अधिक संपर्क के कारण कैंसर होने का जोखिम बढ़ जाता है

डॉ त्रिविक्रम राव के अनुसार महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर जबकि पुरुषों में मुँह और गले के कैंसर , फेफड़े व प्रोस्टेट कैंसर का खतरा सबसे अधिक देखा जाता रहा है।जीवनशैली की आदतें जैसे धूम्रपान-शराब का सेवन, सूरज के अत्यधिक संपर्क में रहना, मोटापा और असुरक्षित यौन संबंध कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाले हो सकते हैं। जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को कैंसर रह चुका है, उनमें कैंसर होने का खतरा अधिक हो सकता है।

डॉ मोहनलाल ने कैंसर के उपचार के बारे में बताते हुए कहा कि समय पर अगर कैंसर का पता चल जाए तो इसका उपचार और रोगी की जान बचाने की संभावना बढ़ जाती है। कैंसर के कई उपचार उपलब्ध हैं। कैंसर का प्रकार और अवस्था जैसी स्थितियों के आधार पर कीमोथेरेपी व इम्युनोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी और सर्जरी के माध्यम से इसका इलाज किया जाता है।
डॉ ज्योत्स्ना कामरा ने कहा कि कैंसर अब ला इलाज बीमारी नहीं है अगर समय पर इसका उपचार शुरू कर दिया जाए तो इस से बचा जा सकता है समाज में हमें ऐसे बहुत से उदाहरण मिल जाएंगे

डिप्टी कमिश्नर श्री उत्तम सिंह जी ने सर्वेश हेल्थ सिटी एवं अमेरिकन ऑंकोलॉजी इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहां लोगों में कैंसर को लेकर जो डर और भ्रांतियां हैं इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा उसे विराम मिलेगा और लोगों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज करवाने का हौसला मिलेगा
कार्यक्रम के समापन पर सर्वेश हेल्थ सिटी के सीओओ श्री अभिनव रैना ने कहा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने में आप सभी लोग हमारा सहयोग करेंगे इसी आशा के साथ हम आप सभी का यहां पहुंचने पर धन्यवाद करते है



