बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों दीपिका पादुकोण के बारे में खूब चर्चा हो रही है दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के चर्चे सोशल मीडिया पर जोर-शोर से चल रहे हैं। उनकी फोटोज में लोगों को बेबी बंप दिख रहा है, बस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
दीपिका और रणवीर को बच्चों से है बेहद प्यार
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस लंबे समय से उनकी तरफ से गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स उनके चाहनेवालों को खुश कर सकती हैं। सोर्सेज का दावा है कि दीपिका प्रेग्नेंट है। रिसेंटली दीपिका बाफ्टा अवार्ड शो में थीं। हां उन्होंने साड़ी से अपना पेट कवर कर रखा था। इन तस्वीरों को देखकर कई लोग कमेंट कर रहे थे कि वह बेबी बंप छिपा रही हैं। दीपिका ने मंगलवार को जो फोटो शेयर की है उस पर कई लोगों ने लिखा है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं।
इंस्टाग्राम फोटो

‘द वीक’ की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण अपने दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं और मां बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके बाद भी, दीपिका नियमित रूप से पब्लिकली दिखाई देती हैं, उन्होंने यह नहीं दिखाया है कि वह अपनी दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं। लेकिन जैसे ही एक्ट्रेस के गर्भवती होने की अटकलें सामने आईं, फैंस रोमांचित हैं
इंस्टाग्राम फोटो

फैंस ने फोटोस पर किए कमेंट
दीपिका ने BAFTA की तस्वीरें पोस्ट की थीं तो उसमें लोगों को उनका बेली बंप दिख रहा था। अब लेटेस्ट एक लग्जरी होटल की तस्वीरें पोस्ट की है। इसमें वह काफी कुछ खाती दिख रही हैं। हालांकि यह ऐड है लेकिन लोग इस पर उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में लिख रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, मुझे लगा ये प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट है। एक ने लिखा है, वह प्रेग्नेंट हैं, तस्वीरें इसका सबूत हैं। दीपिका को बच्चों से बेहद प्यार है। वह एक इंटरव्यू में भी बता चुकी हैं कि उनको और रणवीर को बच्चों से प्यार है। वह उस दिन का इंतजार कर रही हैं जब अपना परिवार शुरू करेंगी।
