मुंबई हवाईअड्डे पर एक 80 वर्षीय यात्री की मौत का मामला
मुंबई हवाईअड्डे पर एक 80 वर्षीय यात्री की मौत होने के दो सप्ताह बाद डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।भारतीय मूल के बुजुर्ग जो फ्लाइट से एयरपोर्ट तक चलने के बाद गिर गए और बाद में उनकी मौत हो गई

भारतीय मूल के बुजुर्ग के पास US का पासपोर्ट था। वे अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट AI-116 की इकोनॉमी क्लास में आए थे। ये फ्लाइट 11 फरवरी को न्यूयॉर्क से रवाना हुई थी और 12 फरवरी को मुंबई पहुंची थी।80 साल के बुजुर्ग की मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल पर मौत हो गई थी। गुरुवार को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इस मामले में एयर इंडिया पर 30 लाख का जुर्माना लगाया है। दरअसल, बुजुर्ग ने व्हीलचेयर की डिमांड की थी, जो एअर इंडिया मुहैया नहीं करा पाया था। पैदल चलकर जाने के कारण बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी एयरलाइंस ने 16 फरवरी को दी थी।

एयरलाइन का जवाब – हमने उन्हें इंतजार करने को कहा था
DGCA ने एयर इंडिया को शोकॉज नोटिस भेजा था। इसके जवाब में एयरलाइन ने बताया- कपल अमेरिका से आया था। पति-पत्नी दोनों ने व्हीलचेयर की डिमांड की थी। उनकी पत्नी व्हीलचेयर पर थीं। वे अपनी पत्नी के साथ इमिग्रेशन क्लीयरैंस की प्रॉसेस पूरी कर रहे थे। उस दिन व्हीलचेयर की डिमांड भी बहुत ज्यादा थी। इसके चलते हमने उन्हें थोड़ा इंतजार करने को कहा ताकि हम दूसरी व्हीलचेयर का इंतजाम कर सकें। लेकिन, वो पत्नी के साथ पैदल ही चल पड़े। कुछ देर चलने के बाद बुजुर्ग गिर गए। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर मेडिकल सुविधा देने के बाद नानावती हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था।

उस दिन एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की किल्लत थी 32 व्हील चेयर पैसेंजर थे पर एयरपोर्ट पर 15 व्हील चेयर ही मौजूद थी
कपल ने व्हीलचेयर पैसेंजर्स के रूप में टिकट बुक की थी। जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने और अपनी पत्नी के लिए दो व्हीलचेयर बुक की थी मगर विमान के निकास द्वार पर सिर्फ एक व्हीलचेयर ही मिल सकी। उन्होंने अपनी पत्नी को उस पर बिठा दिया और इंतजार करने के बजाय पैदल चलने लगे। मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की किल्लत के कारण उन्हें सिर्फ एक व्हीलचेयर मिली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट के एक सूत्र ने बताया कि जिस फ्लाइट से कपल मुंबई आए थे, उसमें 32 व्हीलचेयर पैसेंजर्स थे। हालांकि, एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट के लिए सिर्फ 15 व्हीलचेयर मौजूद थीं।

