14 दिन से परिजन कर रहे थे तलाश
हत्या की आशंका जताई जा रही है
हिसार, 14 दिनों से हिसार के आर्किटेक्ट विकास खुराना की तलाश में परिजन दर दर भटक रहे थे.परिवार वालों ने चौकी, थाने,सोशल मीडिया पर अनेको गुहार लगायी पर कुछ पता नहीं लगा. आर्किटेक्ट विकास खुराना 28 फरवरी को मोबाइल और पर्स घर पर ही छोड़कर घूमने का कह कर निकाला था फिर वापस नहीं लौटा. पर अब 14 दिन बाद पुलिस को विकास की लाश सलेमगढ़ में जली हुई अवस्था में मिली है.

HAU परिसर में कार्यरत महेंद्र खुराना के पुत्र 14 दिन से लापता विकास खुराना की डेड बॉडी सलेमगढ़ में जली हुई अवस्था में मिली है जिस अवस्था में लाश मिली है उससे हत्या की आशंका जताई जा रही है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
HAU हिसार में कार्यरत कर्मचारी महेंद्र खुराना ने पुलिस को दी शिकायत मैं बताया कि मेरे दो बच्चे हैं बड़ी लड़की शादीशुदा है छोटा लड़का विकास खुराना उम्र 30 साल जो कि पेशे से आर्किटेक्ट का काम करता है हमारे साथ ही रहता है 28 फरवरी को मेरा लड़का मोबाइल एवं पर्स घर पर रखकर शाम 6:30 बजे घूमने का कह कर निकाला था फिर लौट कर नहीं आया हमने उसे काफी जगह तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला

विकास खुराना सलेमगढ़ कैसे पहुंचा ?
बुधवार को पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि सलेमगढ़ में एक जली हुई अवस्था में लाश मिली है.पुलिस ने लाश का हुलिया बताया जिस आधार पर पहचान हो सकी कि यह शव विकास खुराना का है.सबसे बड़ा सवाल है खड़ा होता है कि उसकी मौत कैसे हुई और विकास खुराना सलेमगढ़ कैसे पहुंचा. विकास खुराना का शव बुरी तरह से जला हुआ है फिलहाल पुलिस विकास की मौत की गुथी सुलझाने में जुट गई है|

हिसार की अन्य खबरें👇
