साइबर अपराधी विदेश में रह रहे लोगों के परिजनों को झूठे फोन कर एक्सीडेंट,हादसे, रेप जैसे केस में फंसाने का डर दिखाकर रकम ऐंठ रहे हैं


हिसार। साइबर अपराधी दिनों दिन नए-नए तरीकों से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं इसी तरह का एक नया मामला वीरवार सुबह साइबर अपराधी ने USA में रहने वाले हनुमान कॉलोनी के ऋषभ पुत्र हरीश कुमार को फोन कर यह सूचना दी की ऋषभ ने USA मे विदेशी नागरिक को अपनी गाड़ी से टक्कर मारकर घायल कर दिया है

और यदि वह अपने पुत्र को पुलिस केस से बचाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द ₹3,00,000 ट्रांसफर कर दो नहीं तो ऋषभ बहुत बड़ी मुसीबत में फंस जाएगा.विदेश में बेटे पर पुलिस केस होने की बात सुनकर ऋषभ की मां विभा की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें वीरवार को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है।

हनुमान कॉलोनी के हरीश ने बताया कि उनका बेटा ऋषभ जनवरी महीने में यूएसए गया था। बेटा वहां एक कंपनी में इंजीनियर है। किसी ठग ने वीरवार सुबह करीब 10 बजे फोन कर बताया कि आपके बेटे ने वाहन से टक्कर मारकर एक अंग्रेज को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। यदि आप अपने बेटे को जेल जाने से बचाना चाहते हो तो अकाउंट में 3 लाख रुपये जमा करवा दो। ठग ने दो-तीन बार फोन कर रकम ट्रांसफर करने की बात कही। यह बात सुनकर पत्नी विभा की तबीयत बिगड़ गई और नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। इसके बाद हरीश ने उक्त व्यक्ति की बात पर विश्वास न कर पहले बेटे के पास फोन किया. पिता हरीश ने जैसे ही पुत्र ऋषभ से संपर्क कर सारी बात पूछी तो दोनों दंग रह गए क्योंकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था इसके बाद वे सतर्क हो गए.