कल से अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी की खबर बहुत ज्यादा चर्चा में है Amitabh Bachchan को लेकर शुक्रवार को यह खबर आई कि वह अपने रूटीन चेकअप की वजह से मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल गए हैं। अब बिग बी का हेल्थ अपडेट सामने आ गया है। बताया जा रहा है उनके पैर में खून का थक्का जम गया था जिस वजह से उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है।वह अब ठीक हैं। लोग कह रहे हैं कि उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है, लेकिन मैं बता दूं कि एंजियोप्लास्टी सिर्फ हृदय की ही नहीं होती है। धमनियों को खोलने के लिए यह किया जाता है।

ऐसी कोई बड़ी समस्या नहीं है।दोपहर में आई इन खबरों के बीच लगभग 12 बजे के करीब अमिताभ ने एक्स पर लिखा, ‘आप सभी का हमेशा आभार’। वहीं, इससे पहले उन्होंने अपने ब्लॉग पर भी एक पोस्ट किया और लिखा था कि आप सभी की प्रार्थनाओं और प्यार के लिए सदैव आभार। आपके स्नेह की कृपा के प्रति सदैव कृतज्ञ। हालांकि, बिग बी की सेहत पर अभी तक बच्चन परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान और जानकारी सामने नहीं आई है।अमिताभ बच्चन को आखिरी बार टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ फिल्म ‘गणपत’ में देखा गया था। अब वह जल्द ही ‘कल्कि 2898 एडी’ में दिखाई देंगे। इस मूवी में उनके साथ प्रभास और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी ‘बटरफ्लाई’ भी पाइपलाइन में है।

लोगो को फिल्म कल्कि का है बेसब्री से इंतजार
फैंस को अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है। हर कोई बिग बी अपकमिंग फिल्म Kalki2898AD को लेकर बेकरार है। फैंस दिल थाम कर इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब फैंस को इस फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि फिल्म को 9 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा।


