एक महिला विधायक को जगह मिली है!
सात विधायक पहली बार मंत्री बने!
मनोहर सरकार के दोनों कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रहे अनिल विज को जगह नहीं मिली!
हरियाणा में सियासी उठा पटक के बीच मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ,बीते हफ्ते हुए सियासी फेरबदल के बाद नायब सैनी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. नायब सैनी की शपथ ग्रहण के आठ दिन बाद अब मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है. हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार में आठ विधायकों ने कैबिनेट, राज्य मंत्री पद की शपथ ली है.

नायब सैनी मंत्रिमंडल में डॉ. कमल गुप्ता को छोड़कर बाकी सात पहली बार मंत्री बने हैं सभी की नजरें पूर्व गृहमंत्री अनिल विज पर टिकी थी, जो इस समारोह से दूर नजर आए। शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है। इनमें एक को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, बाकी सात को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।
मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे पहले डॉ. कमल गुप्ता ने शपथ ली। उन्होंने ईश्वर को साक्षी मानकर संस्कृत भाषा में शपथ ली।

मुख्य मंत्री की नई टीम
सोहना से विधायक संजय सिंह, विधायक विशंभर वाल्मीकि, सुभाष सुधा, अभय यादव, असीम गोयल, महिपाल ढांडा, बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, डॉक्टर कमल गुप्ता ने मंत्री के रूप में शपथ ली है। इनमें एक महिला विधायक को जगह मिली है
अनिल विज को नहीं मिली जगह मनोहर लाल सरकार के दोनों कार्यकाल में अनिल विज कैबिनेट मंत्री रहे थे। पूर्व में उनके नाराज होने की बात सामने आई थी। विज ने यह भी कहा था कि उनसे किसी ने बात नहीं की है। विज अंबाला कैंट से विधायक हैं।

नायब सैनी मेरा छोटा भाई,नाराजगी की बात से विज का इनकार
अंबाला छावनी में उपमंडल कार्यालय शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के अनावरण के दौरान विधायक अनिल विज ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि वह किसी से नाराज नहीं हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और उन्हें उनसे किसी ने संपर्क भी नहीं किया था।
उन्होंने यह भी कहा था कि शपथ ग्रहण के बाद से उनकी किसी ने कोई बात नहीं की है। उन्होंने कहा था कि जो कर रहे हैं अच्छा कर रहे हैं।अच्छी सरकार चलाएंगे, और जो नायब सैनी, जिसको मुख्यमंत्री बनाया है, हमारा छोटा भाई है, हमें उम्मीद है कि वो बहुत बेहतरीन काम करेगा।


