हिसार (Hisar News) होली के दिन हिसार शहर में कई जगह पर दुर्घटनाएं हुई, हिसार के सैक्टर 15 में महिला घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गई इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

हिसार के सेक्टर 15 में होली के दिन तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल महिला अंगूरी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए, यहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
Hisar Jobs Classified नीचे है 👇

पुलिस को दी गई शिकायत में मूलरूप से गंगवा की देवी लाल कॉलोनी में रहने वाले जयपाल ने बताया कि वह पत्नी अंगूरी के साथ सेक्टर 15 में किराये के मकान पर रहता है। रजाई भराई का काम करता है। फाग वाले दिन दोपहर को पत्नी अंगूरी घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने पत्नी को टक्कर मार दी। डॉक्टरों ने पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।




