हिसार पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के कार्यालय का किया उद्घाटन!
हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं – सावित्री जिंदल


लोकसभा चुनाव की हलचल तेज हो गई है। इस कड़ी में हिसार से भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला के चुनाव अभियान को शुरू करने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल पहुंचे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया रणजीत सिंह ने अपना चुनाव कार्यालय काठमंडी रोड स्थित सुशीला भवन में बनाया है। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन मौके पर पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के भाजपा में शामिल हुई। इसके साथ ही पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला सहित अन्य समर्थक भी शामिल हुई।


कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही रणजीत सिंह हिसार लोकसभा में अपने चुनाव अभियान शुरू कर दिया । हिसार लोकसभा सीट से रणजीत सिंह के अलावा पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, भाजपा के प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र पैनल में शामिल थे। इस लोकसभा सीट पर जजपा के बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग, नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम भी खुलकर समर्थन करेंगे। यह दोनों जजपा से बगावत कर भाजपा के साथ हैं।


भारत के सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल भाजपा में हुई शामिल
सावित्री जिंदल ने एक्स पर लिखा मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं । कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए व सभी साथियों का, जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी सदैव आभारी रहूँगी।
सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला है। उनकी उम्र 84 साल है और वे जिंदल समूह का विशाल कारोबार संभालती हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार 28 मार्च 2024 तक सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 29.6 अरब डॉलर है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 2.47 लाख करोड़ रुपये है। दुनिया के अरबपतियों की सूची में सावित्री जिंदल 56वें स्थान पर हैं।

सावित्री जिंदल का राजनीतिक सफर एक नजर
सावित्री जिंदल ओपी ग्रुप की चेयरपर्सन है। ये 10 सालों तक हिसार निर्वाचन क्षेत्र से विधायक और हरियाणा सरकार में मंत्री रही हैं। साल 2005 में एक विमान दुर्घटना में उनके पति और जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल की मृत्यु के बाद जिंदल को हिसार निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा के लिए चुना गया था। वह 2009 में हिसार से फिर चुनाव जीतीं। अक्टूबर 2013 में उन्हें हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। साल 2006 में शहरी स्थानीय निकाय और आवास राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने काम किया। हालांकि 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में सावित्री जिंदल हिसार से हार गई वहीं अब उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया है
Hisar times Jobs Classified



