हड़ताल के दौरान सरकारी पेट्रोल पंप खुले रहेंगे !
हरियाणा में 4000 पेट्रोल पंप जिसमें से 350 सरकारी एवं 700 रिलायंस के हैं !
हरियाणा में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 30 और 31 मार्च को सभी प्राइवेट पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला किया है.सरकारी एजेंसीयो द्वारा कमीशन न बढ़ाने पर पेट्रिलियम डीलर्स एसोसिएशन 30 मार्च को सुबह 5:00 से लेकर 1 अप्रैल को सुबह 5:00 बजे तक हड़ताल करेंगे. इस दौरान सरकारी पेट्रोल पंप खुले रहेंगे

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा में कुल 4000 पेट्रोल पंप है.जिनमें 350 सरकारी एवं 700 रिलायंस के पेट्रोल पंप है बाकी पेट्रोल पंप प्राइवेट के श्रेणी में आते हैं रिलायंस के पेट्रोल पंपों का हड़ताल में शामिल होने पर अभी संशय है. पेट्रोलियम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने बताया कि बीते 7 सालों में सरकारी तेल एजेंसी द्वारा पंप डीलरों का कमीशन नहीं बढ़ाया गया.

अभी कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे है जिसमें पंजाब के पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. पेट्रोल पंप डीलर लंबे समय से कमीशन बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं. इस बारे में सरकार के अधिकारियों से कई बार बैठके भी हो चुकी है.लेकिन किसी प्रकार की भी सुनवाई न हुई जिस वजह से हम अब पेट्रोल पंप बंद करेंगे हड़ताल करेंगे.

उन्होंने बताया कि जब पेट्रोल ₹65 था तब से ₹2 प्रति लीटर डीजल और ₹3 प्रति लीटर पेट्रोल का कमीशन दिया जा रहा है जबकि अब तेल की कीमत ₹100 के आसपास है.पर कमीशन नहीं बढ़ाया गया. दिल्ली में भी एक अहम बैठक बुलाई गई है जहां पर एजेंसियों के नुमाइंदों से तेल कमीशन पर चर्चा होगी बैठक में अगर समाधान नहीं निकला तो दो दिनों के बाद हड़ताल अनिश्चित समय के लिए बढ़ा दी जाएगी

