हिसार के सिविल हस्पताल चौक पर छात्र को रोडवेज बस ने मारी टक्कर!

दूसरी बस को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा!

GJU में बीटेक कर रहा है छात्र!

हिसार के GJU में पढ़ाई कर रहे छात्र जतिन को सुबह हरियाणा रोडवेज की बस ने पीछे से टक्कर मार दी.घायल छात्र ने बताया कि वह सुबह विश्वविद्यालय जाने के लिए आजाद नगर से ऑटो में बस स्टैंड पर पहुंचा.वहां उसका अन्य साथी अमन पहले से इंतजार कर रहा था हम दोनों सिविल चौक के लिए ऑटो पकड़ने के लिए पैदल ही चल पड़े.जब सिविल चौक पर पहुंचे तो पीछे से एक रोडवेज बस एक दूसरी बस को क्रॉस करने के चक्कर में तेजी से मेरी तरफ आई और मुझे टक्कर मार दी. टक्कर खाकर मैं सड़क के किनारे जा गीरा इतने में बस चालक बस को भगा कर ले गया.

घायल जतिन के पिता व पुलिसकर्मी मुकेश कुमार ने बताया कि उसका एक लड़का व एक लड़की है.लड़का हिसार के GJU यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र है. उसकी उम्र 20 वर्ष है आज सुबह वह अपने घर आजाद नगर से ऑटो में बस स्टैंड पहुंचा.उसके बाद बस स्टैंड से सिविल चौक तक अपने दोस्त के साथ पैदल जाने लगा जिस दौरान रोडवेज की बस ने उसे पीछे से टक्कर मारी.घायल अवस्था में दोस्त अमन जतिन को ऑटो में नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां जतिन के सिर पर छह टांके आए हैं पुलिस हादसे को लेकर छानबीन कर रही है