हिसार। भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सेहरा को लगातार दूसरी बार सहकारिता प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी जिलाध्यक्ष डा. आशा रानी खेदड़ ने पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा व समर्पण भाव को देखते हुए तथा उनके द्वारा पार्टी संगठन की मजबूती के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उनको पुनः सहकारिता प्रकोष्ठ की जिला हिसार की जिम्मेवारी सौंपी है।
वहीं संजय सेहरा ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हुकम सिंह भाटी, सहसंयोजक पीयूष महता व पार्टी जिलाध्यक्ष डा. आशा रानी खेदड़ का आभार व्यक्त किया है।
संजय सेहरा ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन पर जो विश्वास दिखाया है वो उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता प्रकोष्ठ के माध्यम से वो पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। वहीं उनकी नियुक्ति का पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से पार्टी और अधिक मजबूत होगी।