2004 में चौधरी भजनलाल के साथ धोखा हुआ। चौधरी भजनलाल को सीएम बनाने के लिए जनता ने कांग्रेस को जिताया !

कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की दस साल की सरकार में आदमपुर से सबसे अधिक भेदभाव हुआ !

मनोहरलाल के साढ़े 9 साल के कार्यकाल में कोई एक आदमी बता दें, जिनके कारण इन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप लगा हो कुलदीप बिश्नोई

पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर ने 10 अप्रैल को गांव कैमरी में रैली के दौरान भ्रष्टाचार को लेकर एक टिप्पणी की थी। जिसे पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल से जोड़ कर देखा जा रहा था। जिसके बाद से कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई के अलावा बिश्नोई समाज के लोगों में नाराजगी थी।

आज आदमपुर में जनसभा में वह उस टिप्पणी पर डैमेज कंट्रोल करते दिखे। उन्होंने मंच से चौधरी भजनलाल, कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई की खूब तारीफ की। मंच पर पहुंचने से पहले चौधरी भजनलाल के स्मृति स्थल पर पहुंच कर नमन किया। मंच पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि चौधरी भजनलाल ने इस विधानसभा क्षेत्र की सेवा की।

उनके सेवा भाव को कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2004 में चौधरी भजनलाल के साथ धोखा हुआ। चौधरी भजनलाल को सीएम बनाने के लिए जनता ने कांग्रेस को जिताया। भजनलाल की बजाए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुर्सी हथिया ली। उन्होंने कहा सावधान रहो, कांग्रेस से सावधान रहो।

संभावित हार की बौखलाहट में उल-जुलूल बयानबाजी करने लगी कांग्रेस : मनोहर लाल
आदमपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करके पूर्व मुख्यमंत्री ने मांगे वोट-
कुलदीप बिश्नोई व भव्य बिश्नोई सहित अन्य नेताओं ने की रणजीत के लिए वोटों की अपील-

भव्य से ज्यादा वोट देना रणजीत सिंह को तभी मेरी लाज बचेगीकुलदीप बिश्नोई
कुलदीप बिश्नोई ने संबोधित करते हुए कहा कि कोई नाराजगी, मन में मलाल नहीं रखना। जितने वोट आपने भव्य को दिए उससे अधिक वोट रणजीत सिंह को देंगे तो आपके बेटे की लाज बचेगी।

कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल को मत भूलना। दस साल की सरकार में आदमपुर से सबसे अधिक भेदभाव किया। किसी बहकावे में नहीं आना। हमने नरेंद्र मोदी, मनोहरलाल को देखना है। इन दोनों के कारण देश प्रदेश का विकास हो रहा है।

मनोहर लाल बढ़िया नेता हैं। लोग तो कुछ भी कह देते है पर आप लोग यह ध्यान रखना. हर एक मुख्यमंत्री पर जाने अनजाने में भ्रष्टाचार के लांछन लगे हैं। मनोहरलाल के साढ़े 9 साल के कार्यकाल में कोई एक आदमी बता दें, जिनके कारण इन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप लगा हो

ऐसे ईमानदार आदमी का आपको साथ देना चाहिए। अफवाहों के चक्कर में मत आना। उन किसानों का भी आभार जताता हूं जिन्होंने हमारा मान सम्मान रखा। किसी तरह का कोई विरोध नहीं किया। अगर मन से साथ हो भव्य की ईमानदारी की और मेरे संघर्ष की लाज रखना।