हिसार,सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणामो में जिले में 10वीं कक्षा में 91.79 फीसदी और 12वीं में 83.66 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए है। जिस पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में हर्षोल्लास का माहौल है परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों ने अपने स्कूल पहुंचकर खुशी जाहिर की। इस बार 10वीं कक्षा में लड़कियाें का पास प्रतिशतता 95.51 रहा, जबकि 91.79 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए। पिछले साल 94.25 प्रतिशत लड़कियां और 92.27 प्रतिशत लड़के पास हुए थे।
जिले में दसवीं में 8223 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 7571 पास हुए। 12वीं में 7211 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिसमें से 6342 पास हुए।

दिल्ली पब्लिक स्कूल का परिणाम रहा शानदार दसवीं कक्षा का रोहन एयरोस्पेस इंजीनियर व 12वीं की परिधि जैन आईएएस बनना चाहते है

दसवीं में 99.2 प्रतिशत अंक पाने वाले दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र रोहन का लक्ष्य एयरोस्पेश इंजीनियर बनना है। वहीं, 12वीं कॉमर्स संकाय में 98.2 प्रतिशत अंक पाने वाली छात्रा परिधि जैन आईएस बनना चाहती है। दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र रोहन ने 10वीं कक्षा में 99.2 अंक हासिल किए। सेक्टर-14 निवासी रोहन ने कहा कि एयरोस्पेस इंजीनियर बनना चाहता है। माेबाइल पास हाेने के बाद पढ़ाई में एकाग्रता नहीं रहती। उनके पिता डाॅ. कुलदीप निजी अस्पताल में चिकित्सक हैं। माता रिचा महाराजा अग्रसेन मेडिकल काॅलेज अग्राेहा में ब्लड बैंक में कार्यरत हैं। उनकी मां रिचा ने बताया कि राेहन काे अपने पापा के साथ ड्राेन उड़ाने का शाैक है।

विद्या देवी जिंदल स्कूल से 12वीं कक्षा के विज्ञान, कला एवं वाणिज्य विषय में मेघा जैन, तमन्ना सहरावत, रिद्धि गुप्ता ने टॉप किया

विद्या देवी जिंदल स्कूल की छात्रा मेघा जैन ने विज्ञान संकाय 99.2% अंक हासिल किए। कला संकाय में तमन्ना सेहरावत ने 98.8% अंक हासिल किए।बारहवीं कक्षा में विद्या देवी जिंदल स्कूल की छात्रा में मेघा जैन ने विज्ञान संकाय 99.2% अंक हासिल करके बारहवीं कक्षा में टॉप किया। विद्या देवी जिंदल स्कूल ओवरऑल टॉपर- 2023-24 का प्रतिष्ठित स्थान हासिल किया। 64 छात्राओं ने 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 95 छात्राओं ने 85% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए।कला संकाय में तमन्ना सेहरावत ने 98.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान पाया। वाणिज्य संकाय में रिद्धि गुप्ता 97.4% अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का औसत परीक्षा परिणाम 88.7% है, जिसमें से विद्या देवी जिंदल स्कूल की 100 छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशिष्टता अर्जित की है।


सेंट सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन

दसवीं कक्षा में, पार्वीन ने 95.2% के साथ पहला स्थान हासिल किया, जिसके बाद वर्षा ने 90.8% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, और रोहन ने 86.4% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

बारहवीं कक्षा विज्ञान विषय में, कुशाग्र ने 94% के साथ पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद वर्णित ने 92% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, और अरुण कुमार ने 91.6% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। बलराम सिंह और कृष्णवीर ने भी 91.2% और 90.8% के साथ अद्भुत प्रदर्शन प्रदर्शित किया।

कला विषय में, ईशू पांडेय ने 93.4% के साथ पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद गरिमा ने 93.2% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, और आशीष ने 92.4% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।वाणिज्य विषय में, नितिका ने 89.6% के साथ पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद सहिल ने 88.6% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, और हर्ष ने 80.2% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रिंसिपल, श्रीमती वर्षा राणा ने छात्रों की उपलब्धियों पर अत्यधिक गर्व व्यक्त किया, जो छात्रों, शिक्षकों, और माता-पिता के संयोजन में कड़ी मेहनत के साथ योगदान किया। यह शानदार परिणाम स्कूल के शिक्षा में उत्कृष्टता, व्यक्तित्व विकास, और गंभीर विचार कौशल को प्रोत्साहित करने का एक प्रमाण है।

OPJMS का रहा शानदार रिजल्ट
ओपी जिंदल विद्या देवी स्कूल – छात्रा अवनी सरार्फ ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अवनी ने कहा कि पढ़ाई को गंभीरता से लेती है। जब भी पढ़ने के लिए बैठती तो पढ़ाई में ही फोकस होता है। वह चिकित्सक बन कर देश की सेवा करना चाहती है। इसी स्कूल की नेहा गगोई ने 96.6, चित्रांशी ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय की 31 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।ओपी जिंदल मॉर्डन स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा वर्षा ने कला संकाय में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनके पिता चंद्रभान जेएसएल में इलेक्ट्रीशियन फाेरमैन है। माता संताेष गृहिणी हैं। वर्षा ने बताया कि उसका बड़ा भाई बीएससी कर रहा है। सेल्फ स्टडी यह अंक हासिल किए। वर्षा ने कहा कि वह साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती है। फिलहाल सीयूईटी एग्जाम की तैयारी कर रही है।

IAS बन देश की सेवा करेगी परिधी जैन होली एंजल स्कूल की रही है टाॅपर
होली एंजल स्कूल
-परिधि जैन ने 12वीं में कॉमर्स में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। परिधि जैन ने कहा कि वह आईएएस बनना चाहती है। उसके इन अंकों की सफलता के पीछे स्कूल के अलावा अभिभावकों का पूरा श्रेय है। परिधि ने बताया कि वह स्कूल में जो पढ़ाया जाता उसे घर जाकर दोबारा रिवाइज करती थी। परिधि ने बताया कि उनके पिता अमित जैन एडवोकेट हैं, माता सुनीता गृहिणी हैं। दोनों उसे हर स्तर पर सहयोग करते हैं। इसी स्कूल के अभिमन्यु ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में राहुल ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। वंश गर्ग ने कला संकाय में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।