जेजेपी की प्रत्याशी श्रीमती नैना सिंह चौटाला ने हांसी हल्के के गांव उमरा में लोगों को संबोधित किया और 25 मई को चाबी के सामने वाला बटन दबाकर जेजेपी को विजयी बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों का जोश बता रहा है कि क्षेत्रवासियों का अटूट समर्थन जेजेपी के साथ है।


