बुधवार शाम को अचानक से मौसम में आए बदलाव और तेज आंधी की वजह से हिसार के कैंची चौक के पास एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल यहां पर एक मकान की चौथी मंजिल पर लगा लोहे का टिन और लोहे के एंगल टूटकर बाइक सवार पर गिर गई जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मिल गेट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम वीरवार को करवाया जाएगा। 

मिर्जापुर रोड की श्रीनगर कॉलोनी के सूरजभान ने बताया कि उसका भाई सोनू 3 भाइयों व 1 बहन में सबसे छोटा था। बालसमंद रोड पर मलिक चौक के पास एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में सेल्समैन के तौर पर काम करता था। उसकी पत्नी सुमन व बेटी परी गांव थिलोड़ (भिवानी) में रहती हैं। सोनू यहां श्रीनगर कॉलोनी में रहता था। हर सप्ताह अवकाश वाले दिन परिवार के पास थिलोड़ जाता था। सोनू बुधवार को बाइक पर सवार होकर ऑफिस से घर जाने के लिए निकला था। जब कैंची चौक पार किया तो तेज अंधड़ आ गया, जिसमें एक चार मंजिला दुकान के ऊपर लगा टिन का शेड उखड़कर सड़क पर सोनू के ऊपर आ गिरा। जिससे सोनू लहुलुहान ह

आसपास के लोगों ने गंभीर घायल सोनू को शेड के नीचे से निकाला। घायल सोनू को नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।