▶हरियाणा में भाजपा को तीन से चार सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।
▶2019 के चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 58 फीसदी था। वहीं, इस बार गिरकर 48 फीसदी के आसपास रह सकता है।
▶2019 के चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर 28 फीसदी था। इस बार 41 फीसदी तक रह सकता है।

हरियाणा के लोकसभा चुनाव में भाजपा को इस बार नुकसान होता दिख रहा है।इस बार भाजपा हरियाणा में क्लीन स्वीप नहीं कर पाएगी। दस एग्जिट पोल एजेंसियों के मुताबिक, भाजपा को हरियाणा में तीन से चार सीटों पर नुकसान उठाना पड़ सकता है, जबकि कांग्रेस-आप गठबंधन वापसी करता दिख रहा है। 2019 में भाजपा ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटें जीती थी लेकिन इस बार क्लीन स्वीप होता नजर नहीं आ रहा।

सभी एग्जिट पोल्स का पोल देखें तो भाजपा हरियाणा में 7 सीटें जीत सकती है। अधिकतर एग्जिट पोल ने कांग्रेस को तीन से चार सीटें दी हैैं जबकि इनेलो और जजपा के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही।भाजपा को नुकसान की बड़ी वजह किसानों की नाराजगी मानी जा रही है। इसके अलावा अग्निवीर स्कीम को भी इसके पीछे वजह माना जा रहा है। वहीं राज्य मे किसानों की नाराजगी से बड़ी जीत की आस लगाए बैठी कांग्रेस को इससे बड़ा झटका लगा है। एग्जिट पोल्स के पोल में कांग्रेस 3 सीटें जीत सकती है। 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने हैं !

एग्जिट पोल के मुताबिक रोहतक और सिरसा सीट कांग्रेस जीत सकती है। सोनीपत सीट पर कांटे का मुकाबला है लेकिन कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ये सीट जीत सकते हैं।
▶इंडिया टुडे-एक्सेस माय इंडिया ने भाजपा को छह से आठ सीटें
▶न्यूज 24-चाणाक्य ने भी छह सीटें दी हैं।
▶टाइम्स नाऊ-ईटीजी रिसर्च, इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स और जनादेश 2024-न्यूज नेशन के अनुसार, भाजपा को सात व इंडिया गठबंधन को तीन सीट मिल सकती हैं।

▶इंडिया टीवी सीएनएक्स ने अपने सर्वे में भाजपा को छह से आठ व कांग्रेस को दो से चार सीटें दी हैं।
▶रिपब्लिक भारत-मेट्राइज ने भाजपा को सात में से नौ और इंडिया गठबंधन को एक से तीन सीट मिलने का अनुमान बताया गया है।
▶एबीसी-सी वोटर के आंकड़े सबसे जुदा हैं। उनके अनुसार, हरियाणा में भाजपा को चार से छह सीटें और इंडिया गठबंधन को चार से छह सीटें मिल सकती हैं।
▶इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने भी भाजपा छह से आठ सीटें, जबकि इंडिया गठबंधन को दो से चार सीटें दी हैं। ▶एसएएएम-जन की बात के सर्वे में भी इंडिया गठबंधन को केवल दो से तीन सीट मिलने का अनुमान है।

भाजपा का वोट 10 फीसदी तक गिरेगा, कांग्रेस को 41 फीसद वोट मिलेंगे
एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा का वोट शेयर करीब दस फीसदी तक गिर सकता है। 2019 के चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 58 फीसदी था। वहीं, इस बार गिरकर 48 फीसदी के आसपास रह सकता है। वहीं, इंडिया गठबंधन के वोट शेयर में काफी बढ़ोतरी दर्ज होने का अनुमान जताया गया है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर 28 फीसदी था। इस बार 41 फीसदी तक रह सकता है। करीब 11 फीसदी वोट शेयर अन्य राजनीतिक दलों में बंट सकता है।


