2019 के चुनाव में सभी 10 सीटें जीतने वाली BJP को इस बार सिर्फ 5 ही सीटें मिलीं। भाजपा का लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप का सपना पूरा न हो सका। भाजपा को करनाल, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुरुग्राम और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से जीत मिली। जबकि कांग्रेस ने अंबाला, सोनीपत, हिसार, सिरसा और रोहतक सीट पर जीत दर्ज की।
रोहतक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार डॉ. अरविंद कुमार शर्मा को 342834 वोटों से हराया। इसके अलावा करनाल सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 219156 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को हरा दिया।

▶हिसार सीट बीजेपी में कहा हुई सेंधमारी



