▶ग्लोबल वार्मिंग हमारे पर्यावरण की बर्बादी का मूल कारण। डॉ उमेश कालरा,चेयरमैन,सर्वेश हेल्थ सिटी
हिसार सेक्टर 14 स्थित सर्वेश हेल्थ सिटी में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण किया गया. पौधारोपण करने की शुरुआत अस्पताल में मौजूद सबसे वरिष्ठ उपचाराधीन रोगी के हाथों से करवाई गई.सर्वेश हेल्थ सिटी की सी ई ओ एम विजयलक्ष्मी ने बताया कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। 100 से ज़्यादा देशों के लोग इस दिन को मनाते हैं। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य जागरूकता फैलाना है विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के कई तरीके हैं। आप अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ कर सकते हैं,पेड़ लगा सकते हैं, पानी और ऊर्जा बचा सकते हैं, प्लास्टिक का इस्तेमाल कम कर सकते हैं।आप पर्यावरण बचाने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी काम कर सकते हैं।
सर्वेश हेल्थ सिटी के चेयरमैन डॉ उमेश कालरा ने बताया हम सभी जानते हैं कि ग्लोबल वार्मिंग हमारे पर्यावरण की बर्बादी का मूल कारण है। इसलिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें। और इसे नष्ट करने वाले सभी शोषण को रोकें।यह हमारे अस्तित्व और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए बुनियादी ज़रूरत है।
वायु प्रदूषण ग्लोबल वार्मिंग के प्रमुख कारणों में से एक है। जिसके कारण कई खतरनाक परिणाम सामने आ रहे हैं। समस्या इस हद तक पहुँच गई है कि लोग ठीक से साँस नहीं ले पा रहे हैं।इसके अलावा, फेफड़े के कैंसर जैसी बीमारी नाबालिगों को भी प्रभावित कर रही है। नतीजतन, शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह एक बड़ा खतरा बन चुकी है

