7 तोले सोने की चेन,एक पेंडल,सोने की दो चूड़ियां,सोने की एक अंगूठी,दो जोड़ी कानों के बाली सहित आठ टूंटीया चोरी मिली है

दंपति गया हुआ था बच्चों से मिलने.

घर की देखरेख कर रखी थी पड़ोसी के हवाले.

हिसार,अर्बन एस्टेट-2 में रहने वाले संजय ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पड़ोस में 320 नंबर कोठी अनूप लांबा का मकान है। उनके तीन लड़के हैं। मोहित व रोहित जयपुर में रहते हैं और राहुल ऑस्ट्रेलिया में रहता है। अनूप लांबा व उनकी पत्नी करीब एक महीना पहले मकान पर ताला लगाकर बच्चों के पास जयपुर चले गए थे। उसे मकान की देखरेख की जिम्मेदारी सौंप रखी थी। उसने मकान की सफाई के लिए एक व्यक्ति को लगा रखा था। जो प्रतिदिन सफाई करता और चाबी उसे सौंप जाता।

20 जून को संजय किसी काम से शहर गया था। शाम करीब 5 बजे उन्हें पता चला कि अनूप अंकल के मकान में पानी की टोंटी चल रही है। इस पर वह मौके पर पहुंचा तो मेन गेट पर ताला लगा था। इसके बाद उसने डायल 112 को कॉल की। पुलिस के आने पर ताला खोलकर अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा था। बाथरूम में लगी टोंटियां टूटी हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि फिर मैंने मकान मालिक अनूप की पत्नी लीला के पास वीडियो कॉल की और सारे मकान की स्थिति दिखाई। उन्होंने मुझे स्टोर रूम दिखाने के लिए बोला।

मैंने वीडियो कॉल पर स्टोर रूम दिखाया तो अलमारियां खुली पड़ी थी। लीला आंटी ने बताया कि अलमारी में काले रंग के बैग में सोने के गहने थे, जो गायब हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।