सेक्टर 14 से पीछा कर रहे थे बदमाश ओवरटेक कर गाड़ी को रुकवाया.

रोड से हमला कर 50000 कैश सोने की चेन और फोन लूटे.

हिसार में कार सवार दो युवकों का सेक्टर 14 से पीछा करते हुए बदमाशों ने ओवरटेकर कर गाड़ी रुकवाई और फिर रोड से हमला कर लूटपाट की अस्पताल में भर्ती वारदात में घायल हुए 33 वर्षीय मनीष ने बताया कि वह आजाद नगर का रहने वाला है और हिमाचल की एक टेक्सटाइल कंपनी में कार्यरत है. बीते शनिवार को हिसार अपने घर आया हुआ था इस दौरान मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे अपनी कार से हिमाचल जा रहा था हिसार की दयानंद कॉलोनी में रहने वाले अशोक कुमार ने ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग की हुई थी. इस दौरान रास्ते में उसको बैठा लिया उसे कैथल उतरना था और दोनों हिसार बस स्टैंड होते हुए ढंढूर की तरफ से कार में जा रहे थे

मनीष ने बताया कि इस दौरान सेक्टर 14 क्रॉस करते ही एक कार उनके पीछे लग गई पीछा कर रही कार में बैठे दो युवक लगातार हमारी गाड़ी को रोकने का इशारा कर रहे थे लेकिन हमने गाड़ी नहीं रोकी इस दौरान डायल 112 को भी कॉल की लेकिन पुलिस का नंबर लगातार बिजी जा रहा था.ढंढूर के पास पहुंचे तो हमारी गाड़ी को बदमाशों की गाड़ी ने क्रॉस करते हुए हमारी कार को रुकवा लिया. मनीष ने बात करने के लिए अपने कर का शीशा खोला तो देखा बदमाशों ने हाथ में लोहे की रोड और चाकू लिए हुए थे.

उन्होंने कंडक्टर सीट पर बैठे अशोक कुमार को कार से बाहर निकाला और लोहे की रोड से पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद दूसरे युवक ने भी उसे बाहर निकाल कर पीटना शुरू कर दिया बदमाशों ने मेरे सिर पर लोहे की रोड से तीन बार वार किया जिससे में बेहोश हो गया इसके बाद बदमाश मेरी कार से ₹30000 एक आईफोन,सोने की चेन, महंगी घड़ी निकाल कर ले गई घटना में घायल अशोक कुमार यमुनानगर में सिविल अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत है उसने यमुनानगर जाने के लिए ऑनलाइन टैक्सी बुक की थी आजाद नगर के मनीष के साथ कैथल तक साथ जा रहा था.घायल अशोक के कान पर चोट आई है कान में छेद हो गया है कान पर 6-7 टांके आए हैं.घायल अशोक ने बताया कि बदमाश उससे ₹20000 कैश और फोन चेंज कर ले गए हैं पुलिस को सूचना दे दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है