हिसार। बुधवार को सेक्टर 16-17 के मॉडल पार्क में सेक्टर की आरडब्ल्यूए के प्रधान इंद्र सिंह मलिक प्रधान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सेक्टरवासी एक बार फिर स्टिल्ट प्लस 4 (भूतल पार्किंग के साथ चार मंजिल निर्माण) योजना के विरोध कर रहे हैं। 6 जुलाई को सेक्टर 16-17 के निवासियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें आगामी आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

सेक्टरवासियों की मानें तो पुराने सेक्टरों में इस पाॅलिसी को लागू नहीं होने देंगे।इस अवसर पर हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर कन्फेडरेशन के संयोजक यशवीर मलिक ने कहा कि कुछ दिन पहले तक सरकार चौथी मंजिल को गिराने की बात कह रही थी। अब उन्हें इन मंजिल को मंजूर करवाने की अनुमति दे दी है। ये सब बिल्डर लॉबी को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। 10 मीटर रोड व पड़ोसी की सहमति जैसे अवरोध लगाना सिर्फ एक लॉलीपॉप है।पुराने सेक्टरों में पुराना बिल्डिंग कोड 1882 ही लागू होना चाहिए। सेक्टरवासी पुराने सेक्टराें में इस पाॅलिसी को लागू नहीं होने देंगे। यशवीर मलिक ने कहा कि 6 जुलाई को सेक्टर शहीद भगत सिंह पार्क में एक जनरल मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जल्दी ही राज्य स्तर की मीटिंग बुलाई जाएगी और सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए मजबूर किया जाएगा। बैठक में दिलीप सिंह खरब, बलबीर सिंह राठौड़, सूरजाराम, डॉ. हरिचंद, कंवर सिंह, कंवल दत्त शर्मा, चरणदीप, मणिराम, बिरेंद्र सिंह, देवा सिंह, कृष्ण कुमार, डॉ. सुरेंद्र सिंह, सुनील, राजपाल आदि मौजूद रहे।



