हिसार।सेक्टर 1-4 पार्ट दो में रहने वाले विपिन ने बताया कि उसके पिता बिजली निगम के नौकरी करते थे। उनका 2017 में देहांत हो गया था। वह बुधवार शाम चार बजे विद्युत सदन में मां निर्मला देवी के साथ मेडिकल क्लेम लेने के लिए गया था। इस दौरान वहां के एक चपरासी विनोद ने अपने साथियाें के साथ मिलकर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने विनोद और 3-4 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में विपिन ने बताया कि वह बुधवार शाम चार बजे विद्युत सदन में मां निर्मला देवी के साथ मेडिकल क्लेम लेने के लिए गया था। जब वहां कार्यालय में पहुंचा तो मेडिकल क्लेम के बारे में एक कर्मचारी से पूछा तो उसने कहा कि विनोद चपरासी से मिल तो। कर्मचारी को कहा कि उस से क्यों मिलना है। इसी दौरान विनोद ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और वहां से चला गया। कुछ देर बाद मां के साथ कार्यालय के बाहर आया और दोनों कार में बैठ गए। जब कार स्टार्ट करने लगा तो विनोद अपने तीन-चार साथियों के साथ अया। विनोद ने कार की खिड़की खोलकर चाकू से हाथ पर वार कर दिया। उसके दोस्तों ने लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल हालत में मां नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची।

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें 12- जुलाई – शुक्रवार
▶पूर्व अग्निवीरों को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, BSF-CISF भर्तियों में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण
▶रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कमर में दर्द के चलते AIIMS में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में
▶देश में आत्महत्या के बढ़ते मामलों से सुप्रीम कोर्ट काफी चिंतित, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब
▶मिलकर चुनौतियों का सामना करें-समाधान खोजें’, बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में बोले जयशंकर

▶केजरीवाल की याचिका पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट, ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी; 17 मई को SC ने फैसला सुरक्षित रखा था
▶हाथरस भगदड़ पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, याचिका में की गई है जांच की मांग
▶न्योता देने खुद गए थे मुकेश अंबानी, फिर भी अनंत-राधिका की शादी में गांधी परिवार से कोई नहीं होगा शामिल
▶ अनंत-राधिका की शादी आज, बारात दोपहर 3 बजे जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी; वरमाला के बाद रात 9.30 बजे होंगे फेरे
▶ पीएम मोदी इस शादी में शामिल होंगे कि नहीं इसे लेकर संशय बना हुआ है, पीएम का 13 जुलाई को लेकर मुंबई का दौरा प्रस्तावित है, यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे,इस वजह से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी शादी में नहीं हुए तो फिर रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं

13 जून की खुदरा महंगाई के आंकड़े आज जारी होंगे, RBI गवर्नर बोले- 4% मुद्रास्फीति का लक्ष्य आसान नहीं
▶ जिम्बाब्वे के बाद भारत का श्रीलंका से होगा सामना, टी20 और वनडे मैचों की सीरीज,तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 26 जुलाई से होगी। दूसरा 27 और तीसरा मुकाबला 29 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं, वनडे सीरीज का आगाज एक अगस्त से होगा

