हिसार। आने वाले 21 जुलाई को हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अच्छे स्तर पर तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.प्रेस वार्ता में इस बारे जानकारी देते हुए फिरोजा-ए-शहर क्लब की प्रधान डॉ वेद कौर पूनिया ने बताया कि आजकल महिलाओं के पास अपने लिए वक्त नहीं है हमारा क्लब इसलिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन करता रहता है ताकि महिलाएं अपने घर से बाहर अपने लिए कुछ समय निकाल सके और अपनी संस्कृति से रूबरू हो सके.पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होने बताया आने वाली 21 जुलाई को जाट धर्मशाला में तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। क्लब की प्रधान डॉ. वेदकौर पूनिया ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हर साल हमारा क्लब तीज महोत्सव का आयोजन करता है।

सोसायटी की सचिव सरोज बैनीवाल, महासिचव निर्मल और उर्मिल श्योकंद का अहम योगदान है। हमारे क्लब के बाकी सदस्य भी कार्यक्रम को लेकर काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। पिछले साल हुए तीज महोत्सव में 600 महिलाओं ने भाग लिया था इस बार जाट धर्मशाला में होने वाले तीज महोत्सव में 700 महिलाओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। महोत्सव में महिलाएं हरियाणवी वेशभूषा में प्रस्तुतियां देंगी। वेदकौर पूनयिा ने बताया कि भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओ का भी आयेाजन किया जाएगा। जैसे सोलो डास, ग्रुप डांस, मेहंदी दिखाओ प्रतियोगिता, गुलगले, सुहाली, रंग-बिरंगे (पींग) झूले विशेष आर्कषण – सेल्फी पुआइन्ट और तीज महाराणी का खिताब जीतने वाली महिला को पीतल की टोकणी देकर सम्मानित किया जाऐगा। तीज महोत्सव में पार्टीसिपेट करने के लिए 17 जुलाई तक एंट्रियां ली जाएंगी। तीज महोत्सव की मुख्य अतिथि सुश्री सोनिया दुहन पेटवाड़(समाज सेविका होंगी और उनके साथ शहर की गणमान्य महिलाऐं भी पहुंचेगी। इस मौके पर डॉ. वेदकौर पूनिया, सरोज बैनिवाल सनसनिवाल, क्लब की कोषाध्यक्ष श्रीमती निर्मल पूनियां व लेखिका उर्मिल शयोकन्द उपस्थित रहीं।