पीएम आवास में फ्री की दावत उड़ाते,घर से बर्तन ले जाते हुए,बेड पर मजे से लेटे हुए प्रदर्शनकारी छात्रो की तस्वीरे और वीडियो वायरल हो रहे है !

बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से चल रही अशांति के बीच बड़ी खबर सामने आई है. करीब 20 लाख लोगों के पीएम आवास की ओर कूच करने के ऐलान के बाद बांग्लादेश आर्मी के चीफ ने पीएम शेख हसीना को इस्तीफा देने की सलाह दी. इसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा लिखा और हेलीकॉप्टर में बैठकर देश छोड़ दिया. सूत्रों के मुताबिक खबर लिखे जाने तक उनका हेलीकॉप्टर अगरतला में लैंड है. तो क्या भारत अपने मित्र राष्ट्र की भरोसेमंद नेता को शरण देने जा रहा है.

बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच भड़की हिंसा अब उग्र हो चुकी है। इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़कर निकलने की खबरे हैं। उन्होंने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है। बांग्लादेश के उच्चायोग के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि वह आज ही भारत पहुंच सकती हैं।

सूत्रों के मुताबिक शेख हसीना अपना बयान रिकॉर्ड करना चाहती थी लेकिन माहौल अपने खिलाफ देख शेख हसीना ने आर्मी की सलाह मान ली और अपना इस्तीफा लिखकर दोपहर ढाई बजे सरकारी गाड़ी से ढाका में बने बांग्लादेश एयरफोर्स बेस पर पहुंची. वहां से वे हेलीकॉप्टर में बैठकर रवाना हो गई. माना जा रहा है कि वे किसी तीसरे देश में शरण ले सकती हैं. फिलहाल उनका हेलीकॉप्टर अगरतला में लैंड हुआ है, जहां उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ सुरक्षित ठिकाने पर ले जाया गया है. 

आर्मी चीफ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

पीएम शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश आर्मी के चीफ जनरल वकार उज जज्मान ने प्रेसवार्ता कर हालात की जानकारी दी. आर्मी चीफ ने कहा, सभी लोग शांति बनाकर रखें. हम लोग अंतरिम सरकार बनाएंगे, धैर्य रखिए, इकोनोमी का नुकसान हो रहा है. हमने सिविल सोसायटी की बैठक बुलाई थी. उसमें सब आए थे लेकिन अवामी लीग से कोई नहीं था. सेना शांति बनाए रखने का काम करेगी.

बांग्लादेश में हाल के सियासी संकट ने देश में भारी अराजकता और हिंसा को जन्म दिया, जिसके परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा और देश छोड़कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा. इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें प्रदर्शनकारियों को शेख हसीना के आधिकारिक आवास में घुसते और वहां लूटपाट मचाते हुए दिखाया गया है.

वायरल हो रहे वीडियोज में प्रदर्शनकारियों को पीएम आवास में स्विमिंग पूल में मजे से तैरते हुए, घर के अंदर का खाना खाते हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है. एक वीडियो में तो यह भी दिखाया गया कि प्रदर्शनकारी वहां से किताबें और प्राचीन वस्तुएं उठाकर ले गए.