तीन सप्ताह की हड़ताल के बाद ई दिशा सेंटर्स और तहसीलों में कंप्यूटर ऑपरेटर काम पर लौट आए हैं. तहसील में सोमवार को रजिस्ट्रीया हुई और ई दिशा केन्द्रो पर ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन रजिस्ट्रेशन के काम शुरू हुए. कंप्यूटर ऑपरेटरो की हड़ताल के कारण सीएम विंडो,आरसी,लाइसेंस,रजिस्ट्रीया,इंतकाल और एफिडेविट आदि के काम अटके हुए थे. ऑपरेटरो के आज काम पर लौट आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है.

एसोसिएशन के प्रधान सोनू कौशिक ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटरो की मांगे मानने के आश्वासन के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर कम पर लौट आए हैं.उनके साथ किसी तरह का धोखा किया गया और पॉलिसी को 10 अगस्त तक लागू नहीं किया गया तो वह दोबारा हड़ताल करेंगे. हिसार जिले में हिसार हांसी नारनौल और बरवाला 4 सबडिवीजन है यहां वाहन रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस बनते हैं कंप्यूटर ऑपरेटर एसोसिएशन के उप प्रधानमंत्री ने बताया कि हिसार ई दिशा केंद्र में सोमवार को करीब 250 आरसी और 150 लाइसेंस बनाए गए यहां रोज सुबह 9:00 से 12 बजे तक आरसी व लाइसेंस के 400 टोकन कटते हैं आज पूरे टोकन काटे गए

20 दिन तक चली हड़ताल के कारण हिसार सब डिवीजन में करीब 5 से 6000 डी एल व आरसी का काम अटक गया था इतने ही आरसी डी एल का काम बाकी तीन शब्द डिवीजन में होता है. हिसार तहसील में रोज 100 टोकन काटे जाते हैं इस तरह 20 दिन में करीब 1500 से 2000 रजिस्ट्रीया हो जाती हैं आज तहसील में भी सभी टोकन कटे और रजिस्ट्रीया हुई है !

मंगलवार, 06 अगस्त 2024 के मुख्य सामाचार

▶बांग्लादेश से भागकर भारत पहुंचीं हसीना, हिंडन एयरबेस पर डोभाल से मुलाकात

▶राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने संसद भंग करने का दिया आदेश, कल से खुलेंगे सरकारी दफ्तर

▶बांग्लादेश के हालातों पर PM Modi ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद

▶हसीना के देश छोड़ते ही जेल से बाहर आईं खालिदा जिया, भारत के साथ है 36 का आंकड़ा

▶बांग्लादेश में हिंसा की भेंट चढ़े हिंदू, कई मंदिरों में आगजनी, भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में तोड़फोड़

▶पूर्व बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा का घर जला दिया, सबकुछ तबाह कर गए प्रदर्शनकारी

▶राजस्थान: विधानसभा में कांग्रेस MLA और मार्शल के बीच हाथापाई! हरिमोहन शर्मा जमीन पर गिरे, अनिता जाटव की चूड़ियां टूटी

▶पाकिस्तान और चीन जैसे देश चाहते हैं कि… किसे रास नहीं आई भारत-बांग्लादेश की दोस्ती… किसने रची तख्तापलट की साजिश जल्द होगा खुलासा

▶“ सुलगता बांग्लादेश है भारत के लिए चिंता का सबब, शेख हसीना का विकल्प ढूंढना होगा मुश्किल

▶फिजी की राजधानी सुवा पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका ने किया स्वागत

▶जया अमिताभ बच्चन कहे जाने पर सपा सांसद का ऐतराज:जया बोलीं- आप लोगों ने नया ड्रामा शुरू किया, धनखड़ बोले- आप नाम बदलवा लीजिए

▶अग्निवीरों की शहादत पर कारगिल पैकेज देगी राजस्थान सरकार:पत्नी को 25 लाख नकद, 25 बीघा नहरी जमीन, सरकारी नौकरी, माता-पिता को 5 लाख मिलेंगे

▶संसद में उठा खट्‌टर के अविवाहित होने का मामला:जया बच्चन बोलीं- इनके साथ पत्नी का नाम जोड़ो; मनोहर बोले- अगले जन्म तक इंतजार करना होगा

▶बंगाल के मंत्री अखिल गिरी का इस्तीफा:बोले- माफी नहीं मांगूगा, सब लोगों के लिए किया; महिला ऑफिसर से कहा था- डंडे से पीटूंगा

▶सेलेक्ट कमिटी के जरिए वक्फ बोर्ड विधेयक पर सरकार को थामने की होगी विपक्ष की कोशिश, सपा और वामदलों ने किया विरोध का एलान

▶दिल्ली कोचिंग हादसा: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, कहा- ‘डेथ चैंबर्स’ हैं ये कोचिंग संस्थान

▶जयपुर टाइगर फेस्टिवल का अवार्ड समारोह आज, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी होंगी मुख्य अतिथि एवं चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर होंगे विशिष्ट अतिथि

▶Paris Olympics : पदक से चूके लक्ष्य सेन, बैडमिंटन पुरुष एकल में ली जी जिया से हारे