हिसार के अग्रोहा पेट्रोल पंप पर कार्यरत एक सेल्समैन पंप से 90 हजार की नकदी सहित एक बाइक चोरी कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेल्समेेेन पिछले 6 महीने से पंप पर कार्यरत था जिसकी शिकायत पम्प मैनेजर ने थाना अग्रोहा में दर्ज करवाई है।शिकायत में राजेश गोदारा निवासी आदमपुर के गांव दडोली हाल मैनेजर झाझड़िया पेट्रोल पम्प चिकन वास बताया कि पंप पर बतौर सेल्समैन सुरेन्द्र निवासी गांव महराणा तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ जो पिछले 6 माह से झाझडिया पम्प पर काम कर रहा था। पम्प से करीब 90 हजार रूपए निकाल और एक पलेटिना मोटर साईकिल लेकर फरार हो गया, जो अभी तक वापस नही आया


