हिसार राजगुरु मार्किट के स्कूल ड्रेस विक्रेता पीएलए की कोठी नंबर-600 में रहने वाले श्रवण कुमार की कोठी से 2 नौकरानियां 2 घंटे में अलमारी से 55 लाख कीमत के सोने-डायमंड के गहने और 32 हजार कैश चोरी करके ले गईं। कोठी मालिक श्रवण कुमार ने बतया की 29 अगस्त को कोठी के बाहर पायल व आरती नामक लड़कियां मिलीं थी। उन्होंने बताया कि सेक्टर 16-17 की झुग्गियों में रहती हैं और उन्हें घरेलू काम की आवश्यकता है। ऐसे में उन्हें साफ-सफाई के लिए रख लिया था। 31 अगस्त की सुबह 8 बजे दोनों काम करने कोठी पर आईं थी। उनका पहला ही दिन था। श्रवण कुमार ने बताया कि बेटा मानक सोने व डायमंड की ज्वेलरी का काम करता है। कोठी में पुत्रवधू निकिता भी काम संभालती है और कमरे की अलमारी में ज्वेलरी व नकदी रखी हुई थी।

नौकरानियों के नाम पायल और आरती है वारदात वाले दिन ग्राउंड फ्लोर पर सफाई करने के बाद आरती सीढ़ियों का शीशा साफ करते हुए ऊपर बेटे व पुत्रवधू के कमरे में चली गई थी। वहां ज्वेलरी, नकदी सहित अन्य सामान रखा हुआ था। अलमारी की चाबी भी वहीं रखी हुई थी। तभी पायल ने मेरी पत्नी से कहा कि आरती की तबीयत खराब हो गई है। उसे ऑटो रिक्शा से झुग्गी में छोड़कर आती हूं। वह आरती को लेकर करीब 10 बजे बाहर चली गई और लौटकर नहीं आईं। शाम सात बजे ऊपर कमरे को संभाला तो अलमारी से सोने व डायमंड की ज्वेलरी गले का हार, चूड़ियां, अंगूठी इत्यादि नहीं मिले थे। 32 हजार रुपये भी वहां नहीं मिले। इसके बाद नौकरानियां की तलाश शुरू की थी।

पर, वे कहीं नहीं मिली थी। दोनों की सीसीटीवी कैमरे से फुटेज जुटाई है जिसमें चेहरे कैद हुए हैं। सोशल मीडिया ग्रुप में फुटेज को शेयर करके उन्हें पकड़वाने की गुहार लगाई है। श्रवण ने बताया कि उनकी आईडी लेने का समय नहीं लगा और उससे पहले वे हाथ साफ कर गईं नौकरानी पायल व आरती के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस थाना में केस दर्ज हुआ है

हैडलाइनस हरियाणा, सोमवार, 2/9/2024

✍️ : जींद में जन आशीर्वाद रैली। रामकुमार गोतम, जोगीराम सिहाग व अनूप धानक BJP में शामिल। अंबाला की पूर्व मेयर शक्ति रानी शर्मा भी शामिल हो गई। वह हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रमुख विनोद शर्मा की पत्नी हैं

✍️ : जीद-बीजेपी अध्यक्ष की और कहा गया कि कुछ लोगो ने अफ़वाह फैलाई गई इस रैली में अमित शाह आयेगे लेकिन उनका एसा कोई प्रोग्राम नहीं था

✍️ : कुरुक्षेत्र – कुरुक्षेत्र जेल के अधिकारी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर भेजे अश्विनी सहायक अधीक्षक, कुरुक्षेत्र जेल।
किशोरी, जेल वार्डर।जहरीली शराब के मामले में, आरोपी की।मदद करने के आरोप में हुई कार्रवाई जेल अधीक्षक कुरुक्षेत्र सोमनाथ जगत फरार

✍️ : चंडीगढ़ – सीएम नायब सिंह पर दुष्यंत चौटाला की टिप्पणी

‘कटी पतंग’ हो गए हैं मुख्यमंत्री नायब सिंह – दुष्यंत चौटाला
‘करनाल, लाडवा या नारायणगढ़, पता नहीं कहां लैंड करेंगे नायब सिंह’
मुख्यमंत्री नायब सिंह को नहीं मिल रही कोई सुरक्षित सीट – दुष्यंत

✍️ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़े मामले में ED द्वारा संपत्ति जब्त करने पर कहा, “यह ED का मामला है, ED एक स्वतंत्र एजेंसी है, सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उनके समय में जो पैसा गरीबों पर खर्च होना चाहिए था, वह मुफ्त की रेवड़ी बांटने में खर्च हो गया। हमारी सरकार बिना किसी क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद के समान रूप से काम करती रही है…”

✍️ : चण्डीगढ़ / “इनेलो-बसपा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी:रानियां से अभय के छोटे बेटे को टिकट, बहादुरगढ़ से नफे राठी की पत्नी उम्मीदवार”

✍️ : चण्डीगढ़ / “BJP नेता सतपाल सांगवान का बेटा राजनीति में करेगा एंट्री:दादरी से चुनाव लड़ने की अटकलें, जेल सुपरिटेंडेंट पद से सुनील ने दिया इस्तीफा”

✍️ : नारनौल / “BJP में आरती राव के नाम पर बगावत:पूर्व डिप्टी स्पीकर बोली- राजाशाही नहीं चलेगी; राव इंद्रजीत की बेटी अटेली से टिकट दावेदार”

✍️ : अंबाला / “पंडित विनोद शर्मा की पत्नी BJP में शामिल:अंबाला से मेयर हैं शक्ति रानी शर्मा, भाजपा विधायक असीम गोयल से हो चुका टकराव”

✍️ : चण्डीगढ़ / हरियाणा में बगावत पर उतरी BJP की सहयोगी पार्टी:RPI ने 2 रिजर्व सीट मांगी, कहा- नहीं तो अपने दम पर 10 उम्मीदवार उतार देंगे

✍️ : “सिरसा / JJP प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला को नोटिस:मामला 3 गांवों में ई-लाइब्रेरी के उद्घाटन का; आचार संहिता उल्लंघन पर मांगा जवाब”

✍️ : जींद / “पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने उचाना में खोला कांग्रेस कार्यालय:पूर्व MP बृजेंद्र बोले- हालात भांप कर BJP रैली में नहीं आए अमित शाह”

✍️ : दिल्ली / “चुनाव की तारीख बढ़ाने पर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, कांग्रेस MP बोले- BJP के लिए काम कर रहा आयोग”

✍️ : दादरी / “सोमवीर सांगवान ने कांग्रेस को दिखाई आंख, कहा- टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लड़ूंगा चुनाव”

✍️ : पानीपत / इंडस्ट्री में भीषण आग:चिंगारी ने लिया विकराल रूप; विदेशों में भेजा जाता था माल, आग से बिल्डिंग को बड़ा नुकसान


✍️ : चण्डीगढ़ / “इनेलो-बसपा ने नाबालिग से रेप के आरोपी को उम्मीदवार बनाया:हरियाणा में 7 उम्मीदवारों की घोषणा; अभय चौटाला का बेटा, नफे राठी की पत्नी भी शामिल”

✍️ : जींद / सुनार से मांगे 1 करोड़ फिरौती:बोले- गोल्ड में इन्वेस्ट करना है, घर आओ; पहुंचा तो कमरे में बंद कर दिया

✍️ : हिसार / OPS बहाली को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन:नारेबाजी की, बोले- अब आरपार के मूड में; 8 सितंबर को रोहतक में कार्यक्रम

✍️ : झज्जर / झज्जर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी:खुद के चुनाव लड़ने पर बोले- हरियाणा की सभी सीट सेफ, कहीं से भी लड़ सकता हूं

✍️ : “रोहतक / भारतीय किसान संघ का प्रांतीय अधिवेशन:सतीश छिकारा प्रदेश अध्यक्ष बने, रामबीर चौहान को महामंत्री की जिम्मेदारी”

✍️ : फरीदाबाद / “पृथला से पूर्व विधायक टेकचंद ने की दावेदारी:बोले- बीजेपी टिकट दे या ना दे, जनता के आदेश का करूंगा पालन, चुप नहीं  बैठेंगे”

✍️ : निंदाना में हुई पंचायत। पंचायत में ग्रामीणों की खासी हाजरी देखने को मिली। ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी के नेता विकास नहरा को समर्थन का दिया आश्वासन।

✍️ : ब्रेकिंग न्यूज:
भिवाड़ी के प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग पूरे प्लांट से उठ रहीं आग की लपटें, 12 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची…