हिसार,शहर के एक बुजुर्ग डॉक्टर को न्यूड व्हाट्सएप कॉल कर एक युवती ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। कई दिन तक डॉक्टर को फर्जी सीबीआई व यूट्यूब अधिकारी बनकर डराते रहे कभी मामला रफा दफा करने तो कभी अरेस्ट करने व लड़की द्वारा सुसाइड करने पर फांसी की सजा होने का डर दिखा कर पैसे वसूलते रहे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का भय दिखाकर बुजुर्ग से एक करोड़ 34 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस को दी गई शिकायत में डॉक्टर ने बताया कि 14 अगस्त को मोबाइल पर वीडियो कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर एक युवती बातचीत करने लगी। इसके बाद उस युवती की कई बार कॉल आई। युवती ने कई बार न्यूड कॉल की और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। युवती ने 14 अगस्त से 31 अगस्त तक कई बार वीडियो कॉल किया। बाद में युवती ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का डर दिखाकर वह 1.34 करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा चुकी है। युवती से परेशान होकर बुजुर्ग ने परिजनों को इस बारे में बताया तो रविवार को साइबर थाना पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।



