हिसार। बुधवार सुबह लगभग 7:00 बजे सेक्टर 16-17 में रहने वाली एक महिला लिलो देवी को बातों में उलझा कर सोने की चेन, कानों के कुंडल और अंगूठी लेकर फरार हो गए। महिला रोजाना की तरह घर से निकल कर चीटियों को आटा डालने जा रही थी पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर 16-17 की रहने वाली पूनम ने बताया कि पति विरेंद्र शहर से बाहर नौकरी करते हैं। सास लीलो देवी रोजाना सुबह चींटियों को आटा देने जाती हैं। बुधवार सुबह सास घर से निकली थी। रास्ते में मकान नंबर 921 के पास दो युवक मिले। दोनों ने लीलो देवी को बातों में उलझा लिया और गले से सोने की चेन, कानों से कुंडल और सोने की अंगूठी निकलवा ली। घर जाकर लीलो देवी ने पुत्रवधू को इस बारे में बताया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
