पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह जिन्होंने उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल को हराया था भाजपा से किनारा कर लिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली उन्होंने भाजपा के हरियाणा राज्य के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रमुख के पद के साथ-साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल ने सोमवार शाम को आम आदमी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता के नेतृत्व में आप की सदस्यता ग्रहण कर ली। आप के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का एलान किया। आप प्रदेशाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि प्रो. छत्रपाल ने छात्र जीवन से अपनी राजनीति शुरू की थी। उन्होंने पूर्व सीएम चौधरी देवीलाल को हरा कर हरियाणा की राजनीति को बदला था। प्रो. छत्रपाल बरवाला से तैयारी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी पूरा सम्मान देगी।

भाजपा पार्टी छोड़ने पर प्रो. छत्रपाल ने कहा कि बार-बार नजरअंदाज किए जाने पर कार्यकर्ताओं में रोष को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। वर्ष 1991 में हिसार जिले के घिराय हलके से चौधरी देवीलाल चुनाव मैदान में उतरे थे। तब कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर प्रो. छत्रपाल ने जीत दर्ज की थी।

