भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया, कुलदीप बिश्नोई और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डॉक्टर डीपी वत्स रहे मौजूद

रणबीर गंगवा नामांकन करते हुए, साथ में है प्रभारी सतीश पूनिया, वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई व पूर्व सांसद डॉक्टर डीपी वत्स।

हिसार, 11 सितम्बर :  बरवाला से भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया, कुलदीप बिश्नोई और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डॉक्टर डीपी वत्स सहित पार्टी के वरिष्ठ व स्थानीय नेताओं ने रणबीर गंगवा का नामांकन भरवाया। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी ने अपनी माता और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात हवन यज्ञ में आहुति डालकर कार्यालय का उदघाटन किया गया। इसके बाद बरवाला में रोड शो निकाला गया, जिसमें उमड़ी हजारों की भीड़ ने  बरवाला में भाजपा की जीत पर मोहर लगाई। रोड शो में हजारों युवा, महिलाएं, बुजुर्ग शामिल थे जिनके दिलों गंगवा के लिए अलग तरह का लगाव नजर आया। नामांकन की लाइव वीडियो 👇https://www.facebook.com/share/v/4rYXEo79aYf2f2Y3/?mibextid=oFDknk

रोड शो के दौरान जगह-जगह उन पर फूलों की बरसात की गई। उनके स्वागत में जगह-जगह लोग खड़े थे। गंगवा ने कहा कि बरवाला में भाजपा की लहर है। यहां के मतदाताओं ने इस बार कमल खिलाने और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि बरवाला की जनता ने सम्मान सूचक पगड़ी उन्हें पहनाई है, वे इस पगड़ी के सम्मान को कभी कम नहीं होने देंगे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया बुधवार को बरवाला पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा का नामांकन भरवाया। नामांकन के बाद प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगेगी। डा. पूनिया ने भाजपा प्रत्याशी गंगवा की जमकर तारीफ की और कहा कि रणबीर गंगवा भाजपा के समर्पित नेता हैं, इसलिए पार्टी ने बरवाला से प्रत्याशी बनाया है। यहां उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला। डा. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस गुटों में बंटी हुई पार्टी है। कांग्रेस का ना कोई ठोर ठिकाना है और ना ही कांग्रेस के पास देश और प्रदेश के विकास की नीति है। कांग्रेस का मकसद झूठ बोलकर किसी भी तरह से सत्ता हासिल करना है।

भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि बरवाला के लोगों में आज जो जोश देखने को मिला है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि यहां रणबीर गंगवा एक तरफा जीत की ओर बढ़ रहे हैं। भाजपा की सरकार बन रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि बरवाला के लोगों का जोश देखने के बाद इस बात में कोई अतिशयोक्ति नहीं रह गई है कि यहां से रणबीर गंगवा जीतेंगे और प्रदेश में तीसरी बार लगातार भाजपा की सरकार बनेगी। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डॉ डीपी वत्स ने बरवाला वासियों का आह्वान किया कि वे प्रदेश में सबसे अधिक वोटो से जीता कर रणबीर गंगवा को चंडीगढ़ भेजें। सरकार में रणबीर गंगवा को इस बार पहले से भी ऊंचा ओहदा मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी भाजपा के नलवा के प्रत्याशी रणधीर पनिहार, स्वामी सतीश रावल, रणधीर सिंह धीरू, ईश्वर मालवाल, सतबीर वर्मा, नरेश जांगड़ा, रविंद्र कुमार, महेश शर्मा, नरेश कुमार, देशराज वर्मा, मनीष गोयल, विनोद तोसावाड, बनवारी लाल, देव शर्मा, ओमप्रकाश जांगड़ा, राजेंद्र नायक, पवन शर्मा, प्रवीन सैनी, पूनम जांगड़ा, पंकज बादल, शमशेर पंघाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।