वीरेंदर चौधरी शुक्रवार को हलके के विभिन्न गांव में बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे जननायक जनता पार्टी से नलवा हल्का प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने कहा क्षेत्र के लोग ही क्षेत्र की समस्याओं से भली भांति वाकिफ होते हैं इसलिए इन समस्याओं का समाधान भी स्थानीय लोगों की राय के बाद ही किया जा सकता है अगर हल्के की जनता ने उनके साथ दिया तो हलके के विकास की योजनाएं क्षेत्र के बड़े बुजुर्गों के बीच बैठकर बनाई जाएंगी वीरेंदर चौधरी शुक्रवार को हलके के विभिन्न गांव में बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे

उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पहले भी हलके के विकास में उनका पूरा सहयोग किया है उन्होंने लोगों को साथ लेकर जो भी समस्याएं डिप्टी सीएम के समक्ष उठाई उन समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया गया उन्होंने कहा अगर उन्हें मौका मिला तो हलके के सभी गांव में बिना किसी पक्षपात में भेदभाव के विकास कराया जाएगा इसके लिए चाहे उन्हें कहीं से भी बजट का प्रावधान करना पड़े वीरेंद्र चौधरी ने कहा नलवा हलके में लगभग हर गांव में लड़कियों के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी ताकि वह अच्छे संस्थानों में पढ़ने जा सके !