▶जनसंपर्क अभियान के दौरान बहुत से व्यापारी तरुण जैन से यूं मिले जैसे बिछड़े यार मिले

▶ जलपान व चाय कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर तरुण जैन ने जनता से साधा संवाद
▶ पारिजात चौक से मंडी रोड तक चलाया जनसंपर्क अभियान, व्यापारियों ने मालाएं पहनाकर किया भव्य स्वागत

▶जनसंपर्क अभियान के दौरान तरुण जैन से गले मिलकर भावुक हो गए व्यापारी
▶शहरवासियों को मूलभूत सुविधाओं की सख्त दरकार, झेल रहे समस्याएं : तरुण जैन
हिसार : विधानसभा चुनाव का कोई उम्मीदवार जनसंपर्क के लिए किसी क्षेत्र में जाए और वहां के लोग उसे फूल मालाएं पहनाकर भावुक हो जाएं तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इंसान उनके दिल के कितने करीब होगा। ऐसा ही नजारा जनता के उम्मीदवार तरुण जैन के जनसंपर्क अभियान के दौरान देखने को मिला। पारिजात चौक से लेकर मंडी रोड तक चलाए गए डोर-टू-डोर अभियान के दौरान जब हिसार विधानसभा प्रत्याशी तरुण जैन ने व्यापारियों से वोट देने की अपील की तो बहुत से प्रतिष्ठान स्वामियों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर गले लगा लिया और भावुक हो गए। उनका स्नेह देखकर ऐसा लगा जैसे वर्षों बाद बिछड़े यार मिले हों।

जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर जलपान व चाय कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान तरुण जैन ने कहा कि सभी व्यापारी भाइयों से मिले स्नेह व आशीर्वाद ने भावुक कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें हर क्षेत्र से भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि हिसार की जनता कई वर्षों से विभिन्न समस्याओं को झेलने के लिए मजबूर है। शहरवासी विधायक व मंत्री के दरवाजे खटखटा चुकी है लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाओं की सख्त दरकार है। स्वच्छ पेयजल, सशक्त सीवर व्यवस्था व दूषित पानी की निकासी की व्यवस्था की सख्त आवश्यकता है। इसके साथ ही बारिश में जलभराव की समस्या से जनता को निजात दिलाने की नितांत आवश्यकता है। जैन ने कहा कि प्रोपर्टी आई-डी की खामियों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रोपर्टी आई-डी की विसंगतियों को दूर करवाते-करवाते शहरवासी बुरी तरह परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसी भांति बहुत सी समस्याएं हिसार के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त हैं। इन समस्याओं का त्वरित निदान करके हिसार को विकास के रास्ते पर अग्रसर करना उनका प्राथमिक लक्ष्य है।
▶लचर सीवर व्यवस्था
पारिजात चौक से मंडी रोड तक चलाए गए जनसंपर्क अभियान के दौरान व्यापारियों ने जनता के उम्मीदवार तरुण जैन को लचर सीवर व्यवस्था से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सीवर का दूषित पानी सडक़ों पर फैल जाता है और यहां से आवागमन करना दूभर हो जाता है। इसी भांति अन्य कई समस्याएं व्याप्त हैं। तरुण जैन ने समस्याओं को सुनकर कहा कि यह विधायक व मंत्री की नाकामी का सबूत है कि जनता को साधारण मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पाई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सभी समस्याओं को दूर करके पूरे हिसार को स्वच्छ, स्वस्थ और खुशहाल बनाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

▶एमसी व डीसी कॉलोनी में चलाया डोर-टू-डोर अभियान
जनता के उम्मीदवार तरुण जैन ने एमसी व डीसी कॉलोनी में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर दुकान स्वामियों से मुलाकात की और अपनी विचारधारा को साझा किया। जैन ने वोट देने की अपील करते हुए कहा कि हिसार के विकास के लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है। दुकानदारों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ इस बात के लिए आश्वस्त किया कि वे खुलकर साथ निभाएंगे। दुकान स्वामियों का उत्साह देखकर जैन ने कहा कि वे 24 घंटे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हिसार में ही उपलब्ध रहेंगे।
