कुमारी सैलजा को लेकर सवाल पर हुड्डा ने कहा कि शैलजा हमारी बहन है। कांग्रेस का आदमी ऐसी बात नहीं कह सकता। ये तो मेनूपलेटिड लगते हैं। ऐसा बहुत आसान हो गया है। अगर कोई कांग्रेसी ऐसा करता तो उसके लिए कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कुमारी सैलजा कांग्रेस की सम्मानित नेता हैं, कांग्रेसी ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकते। पूरे प्रकरण के पीछे साजिश लग रही, कांग्रेस जात-पात की राजनीति नहीं करती। इस दौरान पूर्व विधायक ओमप्रकाश बेरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान कांग्रेस में शामिल हुए। हुड्डा ने कहा कि भाजपा ही कभी धर्म तो कभी जाति के नाम पर राजनीति करती है। कांग्रेस ने हमेशा नारा दिया है जात पर न पात पर, मोहर लगेगी हाथ पर। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में घूम चुके हैं। माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। 10 साल भाजपा सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेला है। प्रदेश बेरोजगारी में नंबर एक हो गया है।
टिकट बंटवारे के समय सैलजा को किनारे करने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। सैलजा पार्टी की महासचिव हैं और प्रदेश की सम्मानित नेता हैं। अनिल विज पर हुड्डा ने कहा कि विज के साथ पहले भी ज्यादती हुई और आगे भी कोई उम्मीद नहीं है। तंवर से मारपीट के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। ऐसा था तो उस समय क्यों नहीं बोले। कांग्रेस छोड़ने के बाद ये बात करते हैं।
आज दिन भर की चुनावी उठा पटक एक नजर

