✍️केवल भाजपा ही कर सकती है हिसार का विकास : डॉ. कमल गुप्ता
✍️भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया चुनाव प्रचार अभियान
हिसार शहर का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। भाजपा ने पिछले 10 सालों में शहर में रिकॉर्ड विकास कार्य करके दिखाए हैं। इसलिए हिसार की जनता शहर के विकास के लिए तीसरी बार कमल का फूल खिलाने का काम करेगी।
यह बात हिसार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने शहर में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने नगर के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क अभियान चलाया और वोट की अपील की। वहीं सैनियान मोहल्ला में शमशान भूमि के प्रधान महावीर सैनी, शिव कालोनी में गीता जांगड़ा, शिव कालोनी सार्वजनिक केंद्र में सुनील गुप्ता के संयोजन में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में भाग लिया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि केवल भाजपा ही विकास की राजनीति करती है। भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल आलोचना कर सकते हैं, लेकिन जब वो सत्ता में रहे तो उन्होंने प्रदेश की बजाय केवल अपना विकास किया है। यही कारण है कि पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था। सरकार नौकरियां पर्ची व खर्ची पर मिलती थी। वहीं भाजपा सरकार में बिना पर्ची व खर्ची के केवल योग्यता के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया गया है।
इस अवसर पर अनिल सैनी मानी, महावीर जांगड़ा, सुशील बुडाकिया, सुनील वर्मा, लोकेश असीजा, मदन गोयल, सुजीत कुमार, ललित गोयल, सुनील चाय पत्ती, सतीश आदि भी उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला ने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा डा. कमल गुप्ता के समर्थन में प्रेम नगर और शिवाजी गली में डोर टू डोर चुनाव प्रचार अभियान चलाया गया।