✍️हिसार से भाजपा प्रत्याशी कमल गुप्ता को नसीहत देते हुए सुभाष चंद्रा ने कहा कि तूफान में जो पेड झुकना नहीं जानते वो टूट जाते हैं।

✍️में कांग्रेस पार्टी में ही हूँ लेकिन निजी तौर पर सावित्री जिंदल का समर्थन कर रहा हूँ -पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी

हिसार। उद्योगपति एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा ने हिसार में भाजपा से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी एवं देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल का समर्थन किया है। इसके अलावा हांसी से कांग्रेस के टिकटार्थी अतर सिंह सैनी ने सावित्री जिंदल का समर्थन करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी में ही हैं लेकिन निजी तौर पर सावित्री जिंदल का समर्थन कर रहे हैं।

राज्यसभा के पूर्व सदस्य सुभाष चंद्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि हिसार विधानसभा के लिए सावित्री जिंदल सबसे उपयुक्त व बेहतर उम्मीदवार हैं। हालांकि मैं वस्तुत भाजपा समर्थक परिवार से हूं। फिर भी एक निर्दलीय प्रत्याशी के लिए मतदान की अपील कर रहा हूं। बीजेपी को समर्थन करना मेरा निजी विचार है, लेकिन हिसार के लोग व शहर मेरा है। इसलिए इसके प्रति मेरा भी एक धर्म है। इसलिए हिसार के वोटर से मेरी प्रार्थना है कि सावित्री जिंदल को वोट करें।सावित्री जिंदल ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए चंद्रा के लिए लिखा- आपके समर्थन के लिए हृदय से धन्यवाद, सुभाष जी, टिकट पार्टी देती है, लेकिन वोट रूपी आशीर्वाद तो जनता जनार्दन ही देती है। मैं बाऊजी श्री ओ.पी. जिंदल जी द्वारा हिसार के लिए देखे गए अधूरे सपनों को पूरा करना चाहती हूँ। मेरा सपना है कि हमारा हिसार सिर्फ प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अग्रणी शहरों में शामिल हो। हम सबके सामूहिक प्रयासों से एक विकसित और समृद्ध हिसार का निर्माण अवश्य करेंगे।

इससे पहले सुभाष चंद्रा ने डॉ. कमल गुप्ता से हुई बातचीत का सारांश सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसमें डॉ. कमल गुप्ता ने खुद को छोटा भाई बताते हुए समर्थन के लिए अनुरोध किया था। डॉ. सुभाष चंद्रा ने नाराजगी जाहिर करते हुए आशीर्वाद देने से इनकार कर दिया था।सुभाष चंद्रा ने पिछले 2 चुनाव में डॉ. कमल गुप्ता का समर्थन किया था। डॉ. कमल गुप्ता लगातार 2 बार विधायक बने और अब तीसरी बाद BJP की टिकट पर मैदान में हैं। लेकिन अब चुनाव से ठीक पहले सुभाष चंद्रा का निर्दलीय मैदान में उतरी सावित्री जिंदल को समर्थन करना कमल गुप्ता की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

सैलजा गुट के नेता एवं पूर्व मंत्री मंत्री अतर सिंह सैनी ने शुक्रवार को हिसार पहुंचकर सावित्री जिंदल को समर्थन किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में ही हैं। पार्टी से किसी तरह का मनमुटाव नहीं है। जिंदल परिवार ने हरियाणा विकास पार्टी के समय से लेकर आज तक उनका बहुत साथ दिया। मैं निजी तौर पर उनका समर्थन करने आया हूं।

📢 Open Voice ✍️कौन क्या कह रहा है.. सुनो सबकी करो मन की ……..हिसार इलेक्शन अपडेट्स