✍️जनसंवाद कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री- सरकार में हिसार की भागीदारी के लिए डॉ. कमल गुप्ता की जीत जरूरी

हिसार टाइम्स– हिसार विधानसभा सीट पर यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि यहां से भाजपा के दो प्रत्याशी हैं। हिसार की जनता को इस भ्रम से बचना चाहिए। हिसार में भाजपा के प्रत्याशी केवल डॉ. कमल गुप्ता हैं। यदि कोई अन्य व्यक्ति भाजपा के नाम पर वोट मांगता है तो यह राजनीतिक रूप से अनैतिक है।
यह बात आज केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहर में पटेल नगर की पंजाबी धर्मशाला, बैंक कालोनी पार्क, राजगुरु मार्किट स्थित पंजाबी धर्मशाला व सेक्टर 14 में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिसार के विधायक के रूप में पिछले 10 सालों में डॉ. कमल गुप्ता ने बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने सदैव हिसार के विकास को लेकर सोचा है। उनके प्रयासों से हिसार के विकास के लिए डवलेपमेंट अथोरिटी का गठन किया गया है। इसके अलावा हिसार में प्रदेश का पहला हवाई अड्डा बनकर तैयार हो गया है। इसलिए हिसार के लिए डॉ. कमल गुप्ता से बेहतर विधायक और कोई नहीं हो सकता है। हिसार की जनता शहर के विकास के लिए 5 अक्तूबर को कमल के फूल के आगे का बटन दबाकर डा. कमल गुप्ता को विधायक और भाजपा की सरकार बनाने का काम करे।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेसी नेता बहुत शोर मचा रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। ऐसा झूठ बोलकर वो जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे जनता को बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा का इतिहास है कि जिस पार्टी की सरकार केंद्र में होती है, हरियाणा में भी उसी पार्टी की सरकार बनती है। इस समय केंद्र में भाजपा की सरकार है और अब हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में दस साल पहले हुड्डा सरकार की थी। वह सरकार पर्ची और खर्ची की सरकार थी। उस सरकार में चपरासी से लेकर एचसीएस तक की नौकरियां  बिकती थी। वहीं पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार में युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरी मिली हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने से पहले ही कांग्रेस नेता खर्ची और पर्ची की बात करने लगे हैं। इसलिए अब जनता को उनसे सचेत हो जाना चाहिए। यदि जनता ने गलती से उनकी सरकार बना दी तो उसका उसे भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार का विकास ही उनका लक्ष्य रहा है और इसके लिए उन्होंने निरंतर दस साल काम किया है। उन्होंने कहा कि हिसार का विकास भाजपा के अलावा कोई सरकार नहीं कर सकती है। इसलिए हिसार की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए 5 अक्तूबर को मतदान करे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, प्रवासी हिसार प्रभारी रवि नैय्यर, नवीन मल्हौत्रा, प्रेम चौधरी, डा. महेंद्र जुनेजा, सुभाष ढींगड़ा व प्रवीण पोपली सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित