हिसार टाइम्स -हिसार ऑटो मार्केट एरिया में देर रात करीब 12:30 बजे एक व्यापारी ने अपने ऑफिस में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. मृतक के परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है की फांसी लगाते समय व्यक्ति ने अपने परिजन के पास कॉल की थी इसके बाद सूचना मिलने पर परिचित मदद के लिए पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. मृतक क्रांति नगर का रहने वाला है और शादीशुदा था इस मामले में बुधवार को परिजनों के बयान लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.