✍️सेक्टर 14 में भाजपा नेता प्रवीण पोपली के आवास पर जनसमूह को संबोधित किया
हिसार टाइम्स– जातिवाद की राजनीति करने वाले बाबू-बेटा समाज में जातिवाद का जहर घोल कर वोट बटोरना चाहते हैं। पंजाबियों के बारे में जो जहर पिछले दिनों उन्होंने उगला था, पंजाबी समाज भूला नहीं है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बीती रात सेक्टर 14 में भाजपा नेता प्रवीण पोपली के आवास पर दिए भोज के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर हिसार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता व कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दीपेंद्र हुड्डा ने पिछले दिनों जो विष पंजाबी समाज के प्रति उगला था जिसमें उन्होंने कहा था कि खट्टर-फ्टर को हम नहीं जानते, जहां से आए थे वहीं भेज देंगे। जिस बिल से निकले हैं वहीं घुसा कर आएंगे। ऊपर से पैर अड़ा देंगे। इस तरह का जहर उनकी जीभ पर हमेशा सवार रहता है।
उन्होंने कहा कि दलित समाज की आदरणीय बड़ी नेता के बारे में की गई टिप्पणी बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। दलित समाज के लोग बापू-बेटा को फूटी आंख भी नहीं सुहाते। अशोक तंवर जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। जिस तरह उन्हें प्रताड़ित किया गया जगजाहिर है। सभ्य समाज में इसकी तो कल्पना भी नहीं की जा सकती।

✍️पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016 में जाट-आरक्षण के नाम पर जिस तरह इनके नजदीकी लोगो ने उपद्रव किए थे लोग भूले नहीं है।
मनोहर लाल ने कहा कि अब तो दोनों बाबू-बेटों को सत्ता की भूख इतनी सता रही है कि मुख्यमंत्री बनने के लिए आपस में ही लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों बापू-बेटों ने किसी भी वर्ग का हित नहीं साधा, केवल अपने ही घर भरने में लगे रहे। दामाद जी को फायदा पहुंचाने में लगे रहे ताकि उन्हें खुश कर सत्ता पर काबिज बने रहें।
वहीं हिसार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने शहर में चुनाव प्रचार अभियान चलाते हुए डॉ. बीर सिंह यादव, डॉ. शशी वर्मा, डॉ. मनोज अग्रवाल, विनोद कंसल, सूर्य गोयल, सुरेंद्र लाहौरिया, सतीश कुमार, नवीन सरदाना, अनिल सैनी, आरके मनचंदा, सतीश महता, डॉ. एसके गुलाटी व डॉ. भारत भूषण के प्रतिष्ठानों व आवास पर जनसंपर्क किया और वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि हिसार का विकास केवल भाजपा ही करवा सकती है। इसलिए हिसार के विकास के लिए 5 अक्तूबर को कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा सरकार बनाने का काम करें।

