✍️डॉक्टर के पंचकूला के अमरावती स्थित फ्लैट से चेकिंग के दौरान एक करोड़ 2 लाख रुपये कैश बरामद
हिसार टाइम्स -हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की करनाल टीम ने वीरवार को आयुषमान भारत योजना के डिप्टी सीईओ डॉ. रवि विमल को पंचकूला से 5 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।डॉ. रवि विमल जिला पंचकूला में आयुष्मान भारत योजना के डिप्टी सीईओ के पद पर कार्यरत है। एसीबी की टीम को करनाल के एक निजी अस्पताल के संचालक से शिकायत मिली कि आरोपी डॉ. रवि विमल आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध उसके अस्पताल का सस्पेशन रद्द करने के बदले में 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।

हालांकि बाद में सौदा 5 लाख रुपये में तय हुआ। एसीबी करनाल की टीम ने आरोपी डॉक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए ट्रैप लगाया था। जब शिकायतकर्ता आरोपी को रिश्वत की रकम देने गया तो पहले से ही वहां मौजूद एसीबी टीम ने उसे पांच लाख रुपये लेते गिरफ्तार किया। मामले में छानबीन के दौरान आरोपी डॉक्टर के पंचकूला के अमरावती स्थित फ्लैट से चेकिंग के दौरान एक करोड़ 2 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। एसीबी ने शुक्रवार को आरोपी को करनाल जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी करनाल की टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी डॉ. रवि विमल की निशानदेही पर देर शाम आरोपी के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के घर से एक करोड़ 2 लाख रुपये की राशि बरामद की गई है। इस मामले में आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है कि उसके पास यह राशि कहां से आई और इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं। एसीबी की टीम अलग-2 एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

शाम देश और राज्य की मुख्य खबरें 📢…..📢
✍️अमित शाह बोले-हर अग्निवीर को पेंशन वाली नौकरी देंगे, लोग गोहाना-मिर्चपुर कांड नहीं भूले, कांग्रेस में डीलर-दलाल और दामाद की 3D काम करती थी।
✍️अनाप-शनाप बोलते हैं राहुल गांधी, हर अग्निवीर को देंगे पेंशन वाली नौकरी’, चुनावी रैली में अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना।
✍️BJP सरकार में न डीलर बचे न दलाल, दामाद का तो सवाल ही नहीं है’, रेवाड़ी में गरजे अमित शाह।

✍️MCD स्टैंडिंग कमेटी मेंबर का चुनाव जीती BJP, कांग्रेस-AAP के पार्षद वोटिंग में नहीं हुए शामिल।
✍️इधर चुनाव-उधर विरोध… MCD स्टैंडिंग कमेटी इलेक्शन को AAP ने बताया अवैध, कहा- ‘चंडीगढ़ चाल’ दोहराने की कोशिश में BJP.
✍️ कर्नाटक: ‘भ्रष्ट लोगों को बढ़ावा देते हैं राहुल गांधी’, सीबीआई जांच की सहमति वापस लेने पर भड़की भाजपा।
✍️पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबरें, पार्टी बोली- अफवाह उड़ाई गई।

✍️अग्निवीरों को नौकरी में 15 फीसदी आरक्षण देगी ब्रह्मोस, फैसला लेने वाली पहली कंपनी।
✍️हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगने जैसी हालत हो गई है’, कठुआ में पाकिस्तान पर जमकर बरसे योगी आदित्यनाथ।
✍️पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द कम हो सकते हैं, मार्च से कच्चे तेल की कीमतें 12% घटीं, पेट्रोल-डीजल पर कंपनियों की कमाई 15 रुपए लीटर तक बढ़ी।

✍️ ऑलटाइम हाई बनाकर 264 अंक गिरा सेंसेक्स, ये 85,571 के स्तर पर बंद, निफ्टी भी रिकार्ड हाई बनाकर 37 अंक फिसला।
✍️KRN हीट-एक्सचेंजर का IPO दो दिन में 58.55 गुना भरा, रिटेल कैटेगरी में 56.14 गुना ज्यादा सब्सक्राइब, आज बोली लगाने का आखिरी दिन।
✍️ कानपुर टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश 107/3: बारिश के कारण 35 ओवर ही फेंके गए, आकाशदीप ने दो विकेट लिए।

