✍️मुख्यमंत्री ने डॉ. कमल गुप्ता के समर्थन में जनसभाएं करके मांगे वोट

हिसार टाइम्स– हिसार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के समर्थन में सैनियान मोहल्ला व महाबीर कालोनी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग झूठे वादों व झूठे झांसों के साथ हमें लूटने के लिए चुनाव मैदान में है, इसलिए सभी को एकजुट होकर कांग्रेस को सबक सिखाना है। मुख्यमंत्री ने हिसार की जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के झूठ और झांसों से बचना है और 5 अक्टूबर को अपना एक-एक वोट कमल के फूल पर देना है। 8 अक्टूबर को मतगणना होगी और अगले दिन कांग्रेस पार्टी दिल्ली एम्स में भर्ती हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि आप लोगों को तो पता ही है कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में बिना पर्ची और बिना खर्ची नौकरियां दी है। कांग्रेस किस प्रकार से नौकरियां देगी यह कांग्रेस प्रत्याशियों के वायरल वीडियो बता रहे हैं। ऐसे में क्या जनता कांग्रेस का साथ देकर वही दौर वापिस लाना चाहेगी।
गरीब परिवार से हूं, इसलिए गरीबों का दुख दर्द अच्छी तरह से जानता हूं
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे खुद एक गरीब परिवार के बेटे हैं। गरीबों व का दर्द अच्छी तरह से जानते हैं। सीएम ने कहा कि मैने जो घोषणाएं की है, उन पर अमल किया है, ताकि जरूरतमंदों को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा मेरी घोषणाओं का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि ये घोषणाएं तो मात्र एक ट्रेलर है, असली फिल्म तो 8 अक्टूबर के बाद शुरू होगी और कांग्रेस देखती रह जाएगी। जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और घोषणाओं व योजनाओं को तीव्र गति से पूरा करके प्रदेश का विकास करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जनसभाओं के माध्यम से महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देने, 500 रुपये में सिलेंडर देने सहित पार्टी के संकल्प पत्र की बातें दोहराई।
पिछले 10 वर्षों में युवाओं में एक नए विश्वास और विजऩ का संचार हुआ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दस सालों में हिसार विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है और आगे भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विकास में कोई कमी या कसर नहीं रहेगी। डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश और प्रदेश के विकास को नई दिशा दी है। पिछले 10 वर्षों में युवाओं में एक नए विश्वास और विजन का संचार हुआ है, महिलाएं सशक्त हुई हैं, गरीब को मजबूती मिली है, किसान सशक्त हुआ है। मात्र 56 दिन के कार्यकाल में हमने हरियाणा प्रदेश के हित में 126 बड़े फैसले लिए हैं जिसका लाभ जन जन तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हिसार के लिए डॉ. कमल गुप्ता से बेहतर कोई और विधायक नहीं हो सकता है। डॉ. गुप्ता ने हिसार के विकास को लेकर जो कार्य किया है, वह एक मिसाल है। इसलिए हिसार के विकास के लिए क्षेत्र की जनता डॉ. कमल गुप्ता को विजयी बनाने का काम करे और सरकार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
हिसार को विकास के पथ पर और आगे लेकर जाएंगे : डॉ. कमल गुप्ता
जनसभा को संबोधित करते हुए हिसार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि वे क्षेत्रवासियों की सेवा में हर समय तत्पर रहते हैं। पिछले दस सालों में हमने हिसार में वो कार्य करके दिखाए हैं, जिनके बारे में पहले कभी भी सोचा नहीं किया। आज हिसार का नाम देश के मानचित्र पर एक विकसित शहर के रूप में उभर कर सामने आया है। हिसार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा, स्काडा जलघर, सडक़ों का निर्माण, पार्कों का सौंदर्यीकरण, तिरंगा लाइट सहित अनेकों विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिसार की जनता से तीसरी बार विधायक बनने के बाद वो हिसार को विकास के पथ पर और आगे लेकर जाने का काम करेंगे। हिसार का विकास उनका लक्ष्य है और इस लक्ष्य को पूरा करने तक वो चैन की सांस नहीं लेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर हिसार की जनता ने यह सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पारदर्शी नीतियों और बिना खर्ची और बिना पर्ची की नीति को देखते हुए हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
सैनियान मोहल्ला में आयोजित जनसभा का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि सैनी, पूर्व डिप्टी मेयर अनिल सैनी व देवेंद्र सैनी ने किया। वहीं महाबीर कालोनी में आयोजित जनसभा का आयोजन रतन सैनी व प्रीतम सैनी ने किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, महामंत्री आशीष जोशी, जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, रवि सैनी, पूर्व डिप्टी मेयर अनिल सैनी, देवेंद्र सैनी, रतन सैनी, प्रीतम सैनी, रेखा सैनी, महाबीर प्रसाद, सुरेश गोयल धूप वाला, महावीर जांगड़ा, सतीश सुरलिया, मोहन लाल सैनी, महेंद्र सैनी, हरीश चौधरी, संजय सैनी, सुशील बुडाकिया, महेंद्र पान्नू, पूर्व पार्षद उम्मेद खन्ना, मनोज खटाणा, अशोक कनोजिया, मण्डल अध्यक्ष लोकेश असीजा, सुनील वर्मा, प्रवीण पोपली, रवि नैयर, सतपाल शर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
