हिसार टाइम्स – रणधीर पनिहार और कुलदीप बिश्नोई की दोस्ती को कृष्ण और सुदामा जैसी यारी कहा जाता है। भव्य बिश्नोई के अंतिम परिणाम से दो घंटे पहले नलवा विधानसभा से रणधीर की जीत को घोषित कर दिया था लेकिन रणधीर मतगणना केंद्र से बाहर नहीं आये। उन्होंने जीत के बाद समर्थक मधुबन पार्क के पास तीन डीजे सेट ढोल नगाड़ों से गुलाल और पटाखे जलाकर खुशियां मना रहे थे। भव्य की हार घोषित हुई तो रणधीर पनिहार ने शहर में जश्न मनाने से इंकार कर दिया। तीनों डीजे को बंद करा कार्यालय पहुंचने के आदेश दिए।

✍️हिसार जिले में सबसे बड़ी जीत
जिले में सबसे बड़ी जीत उकलाना से विधायक बने नरेश सेलवाल के नाम रही। इन्होंने 78448 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री अनूप धानक को 28092 वोटों से हराया। अनूप को 50356 वोट मिले।

✍️हिसार जिले मे सबसे छोटी जीत आदमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश ने 65371 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को 1268 वोटों से हराया।भव्य को 64103 मत मिले।मंडी आदमपुर के मतदाताओं ने चुनावी नतीजे देकर चौंका दिया। 56 साल से अभेद्य पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के गढ़ को पहली बार चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस के चंद्रप्रकाश ने ढहा दिया। हालांकि उन्हें भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन 1268 वोटों से हार गए।

✍️उकलाना में सबसे ज्यादा नोटा दबा 4 हलकों में आधे ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी नोटा से हारे
नोटा को उकलाना हलके में सबसे ज्यादा तो हांसी हलके में सबसे कम वोट मिले। उकलाना हलके में 627 तो हांसी हलके में 374 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। जिले में 7 में से 4 हलकों में आधे से ज्यादा प्रत्याशी नोटा के सामने धराशायी हो गए। इनमें आदमपुर, हांसी, नलवा व उकलाना हलका शामिल है। आदमपुर में 13 में से 7, नलवा व हांसी में 14 में से 8 और नारनौंद में 15 में से 9 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले। हिसार हलके में कुल 22 प्रत्याशी थे, जिनमें से 11 को नोटा से हार का सामना करना पड़ा।

✍️हिसार शहर से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने दो बार के विधायक और मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की जमानत जब्त करवाकर 2014 की हार का हिसाब बराबर कर लियायहां कांग्रेस के रामनिवास राड़ा 30290 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। सावित्री को 49231 वोट मिले

✍️हिसार से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास राड़ा की हार के साथ ही समर्थकों में मायूसी छा गई और चुनाव कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी गौतम सरदाना के चुनाव कार्यालय का सुबह से ही शटर डाउन था। इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी अमित ग्रोवर का चुनाव कार्यालय बंद नजर आया।

✍️. एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों को खारिज करते हुए, भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में ऐतिहासिक हैट्रिक बनाई, जबकि जम्मू में अधिकांश विधानसभा सीटें हासिल कीं, हालांकि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन जम्मू-कश्मीर में सत्ता संभालने के लिए तैयार दिख रहा था। मंगलवार।

हरियाणा में बीजेपी को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 37 सीटें मिलीं, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को दो सीटें मिलीं और तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं। बीजेपी के ओबीसी उम्मीदवार नायब सैनी बने रहेंगे हरियाणा के सीएम.

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला उचाना कलां निर्वाचन क्षेत्र से हार गए हैं और 5वें स्थान पर रहे हैं। निवर्तमान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता पंचकुला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र मोहन से हार गए।

✍️. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटें जीतीं, बीजेपी ने 29 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं, जेकेपीडीपी ने 3 सीटें जीतीं, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, सीपीआई (एम) और आप ने 1-1 सीट जीती, और 7 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे.

✍️. हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट ने जीत हासिल की. विनेश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेश कुमार पर 6,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की।

✍️. प्रधानमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जनादेश देने के लिए हरियाणा की जनता का आभार जताया है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को भी बेहद खास बताया.

✍️. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा की सुविधा बढ़ाने और सड़क किनारे सुविधाओं के विकास में तेजी लाने के लिए आज नई दिल्ली में ‘हमसफर नीति’ लॉन्च की।

✍️. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र में सात हजार छह सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.