हिसार टाइम्स – हिसार के सेक्टर-15 में रहने वाले एक सैलून संचालक सुशील नामक युवक से रिया नामक युवती ने शादी का झांसा देकर 1.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली।

सेक्टर-15 निवासी युवक ने बताया कि दोस्त सुशील का सैलून है। वह किसी रिया नामक युवती से फोन पर बात करता था। सुशील ने रिया से उसकी शादी के लिए बात की। 17 फरवरी 2024 से रिया से पीड़ित युवक की फोन पर बात होने लगी। युवती ने शादी की हामी भी भर दी। दोनों परिवारों की भी आपस में सहमति बन गई। इसके बाद सगाई की बात पर कहा कि मिलकर कार्यक्रम करने पर दोनों परिवारों का काफी खर्चा आएगा। इसलिए सगाई की अंगूठी कोरियर से भेज दो। 13 जून को करनाल के पते पर कोरियर से 25 हजार रुपये की सोने की अंगूठी भेज दी।

शादी की तारीख 21 जुलाई तय हुई। 5 जुलाई को कोरियर से 91 हजार की कीमत का मंगलसूत्र, सोने की बालियां, चांदी की चूड़ी व चुटकी भेजी। 6 व 13 जुलाई को लहंगा-चुन्नी, कपड़ों व मेकअप के नाम पर 33 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद युवती ने फोन पर कहा कि अब परिजन शादी से एतराज कर रहे हैं। 19 जुलाई से युवती का फोन भी बंद आ रहा है। इसके बाद शिकायतकर्ता का परिवार बताए गए पते पर करनाल गए तो वह फर्जी निकला। कोरियर कार्यालय गए तो पता चला कि शातिर युवती कार्यालय में आकर अपना सामान लेकर जाती थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




📢 हरियाणा की मुख्य खबरें
✍️ : चण्डीगढ / “राहुल गांधी हरियाणा चुनाव में हार से नाराज:बोले- नेताओं का इंटरेस्ट पार्टी से ऊपर रहा; फैक्ट फाइंडिंग कमेटी हार की वजह पता करेगी”
✍️ : चण्डीगढ / “आचार संहिता हटते ही एक्शन में सरकार:20 हजार नौकरियों के रिजल्ट जारी करेगी; एक्साइज इंस्पेक्टर, ऑडीटर, पटवारी, J.E की पोस्ट भरेंगे”
✍️ : करनाल / वीरेंद्र राठौर का बड़ा खुलासा, कहा- कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा को जिताने में निभाई भूमिका

✍️ : चण्डीगढ / सीएम पद की दावेदारी पर विज बोले: हाईकमान ने जिम्मेदारी दी तो प्रदेश को बनाएंगे नंबर-1,
✍️ : चण्डीगढ / “CM सैनी बोले- कांग्रेसियों को जलेबी खिलाएंगे:हरियाणा BJP ने राहुल गांधी को ऑनलाइन भिजवाई, दीपेंद्र ने कहा था-जीतने के बाद मुख्यमंत्री को भिजवाएंगे”
✍️ : चण्डीगढ / “हरियाणा में स्कूलों की टाइमिंग बदली:दुर्गा अष्टमी पर सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल; डबल शिफ्ट में कोई बदलाव नहीं, दोपहर 2.30 बजे होगी छुट्टी”

✍️ : भिवानी / चार नवंबर से भर्ती, वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड,
अग्निवीर भर्ती योजना के तहत आयोजित ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले चार जिलों के अभ्यार्थियों को शारीरिक परीक्षण प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। दादरी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संदीप ने बताया कि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिले के उम्मीदवार http://www.joinindianarmy.com वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
✍️ : चण्डीगढ / “कांग्रेस बोली- हरियाणा चुनाव में EVM हैक हुई:90% चार्ज से BJP जीती, कम वाली में कांग्रेस को लीड; 20 सीटों पर गड़बड़ी की गई”
✍️ : चण्डीगढ / “हरियाणा CM का 12 अक्टूबर का शपथग्रहण टाला गया:2 विधायक-सांसद दिल्ली डटे, किरण चौधरी बेटी समेत खट्टर से मिलीं; डिप्टी सीएम-मंत्रीपद की लॉबिंग”

✍️ महम से चुनाव हारने के बाद बलराज कुंडू ने लड़कियों के लिए चलाई गई मुफ्त सफर वाली 18 बसें बन्द की
✍️ : चण्डीगढ / “हरियाणा को PM नरेंद्र मोदी का पहला गिफ्ट:1947 करोड़ रुपए जारी किए: CM सैनी बोले- नॉन स्टॉप हरियाणा को और स्पीड मिलेगी”
✍️ : फरीदाबाद / “BJP विधायक ने अधिकारियों को धमकाया:बोले- काम करो वर्ना छोडूंगा नहीं, सस्पेंड कर दूंगा, 5 साल मुझसे झूठ मत बोलना”
✍️ : “सोनीपत / पुलिस ने किया साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़:4291 लोगों से ठगे पौने 17 करोड़ रुपए; शेयर मार्केट में मुनाफे का दिया झांसा”

✍️ : हिसार / “सैलजा के गांव से लेकर बूथ में कांग्रेस हारी:उकलाना के गांव प्रभुवाला में कांग्रेस पिछड़ी, हलके से 28092 मतों से जीती”
✍️ : “जुलाना / म्हारा गांव जगमग गांव योजना का काम रोका:ग्रामीणों ने किया विरोध; मीटर लगाने पहुंची थी बिजली निगम की टीम
✍️ : कुरुक्षेत्र / चुनाव में हारते ही निर्दलीय प्रत्याशी संदीप गर्ग ने बंद की रसोई, पांच रुपये में मिलता था खाना
✍️ : गुडगाँव / “ईडी ने 15 ठिकानों पर मारा छापा, 200 करोड़ की संपत्ति…; वाटिका लिमिटेड के प्रमोटर्स पर दर्ज हुई थी FIR”
